Dog Birthday: कुत्ते के जन्मदिन पर फुटपाथ पर लगवाए बड़े-बड़े होर्डिंग, पानी की तरह बहाया पैसा

 
Dog Birthday: कुत्ते के जन्मदिन पर फुटपाथ पर लगवाए बड़े-बड़े होर्डिंग, पानी की तरह बहाया पैसा
WhatsApp Group Join Now

Grand Celebration For Dog Birthday: हर कोई अपने प्रियजनों का बर्थडे मनाता है। लेकिन क्या आपने सुना होगा कि जानवरों का भी कोई जन्मदिन धूमधाम से मनाता है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लड़के एक कु्त्ते का जन्मदिन जिसका नाम लूडो है उसे बहुत उत्साह के साथ मना रहे हैं।

वो लोग सेलिब्रेट करने के लिए फुटपाथ पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगा रहे हैं। लूडो के जन्मदिन पर इन लड़कों ने पैसे पानी की तरह बहाए हैं। इस वीडियो को अब तक 7 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और मजेदार कमेंट कर रहे है। आइए आप भी एक झलक देख लीजिए लूडो के रॉयल बर्थडे सेलिब्रेशन की।

होर्डिंग पर लिखा है शानदार नोट

इस वीडियो में लड़के ‘लूडो’ का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। जन्मदिन को खास बनाने के लिए होर्डिंग भी बनाया है जिसपर लिका है- हमारे प्रिय वफादार, खूंखार लूडो भाई को जन्मदिन की लाख-लाख बधाईयां। होर्डिंग पर एक अन्य संदेश में कहा गया है कि अपने भारतीयों पर गर्व करें और देसी कुत्तों को गोद लें।

काटा केक फोड़े पटाखे

वायरल वीडियो में एक खास मैसेज वाला होर्डिंग दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही सारे लड़के एक कार में हैं और उन्होंने लूडो के बर्थडे का केक काटा और आतिशबाजी भी की। सभी ने मिलकर ढेर सारी मस्ती की और वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा- लूडो भाई का जन्मदिन मनाया गया।