Bhojpuri Video: कड़कड़ती ठंड में सौम्या और खेसारी के रोमांस ने लगाई आग, वायरल हुआ वीडियो
![https://youtu.be/_jWr0q4ytUk](https://chopaltv.com/static/c1e/client/90348/uploaded/77b03c227000afd4e2770e1acab4ce19.jpg?width=968&height=554&resizemode=4)
इन दिनों भोजपुरी गानों का क्रेज छाया हुआ है। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव करोड़ों दिलों की धड़कन है। इस कड़कड़ाती ठंड में खेसारी लाल यादव का शीतलहर गाना खूब वायरल हो रहा है। इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
शीतलहर गाने का वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में खेसारी सौम्या पांडे के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सौम्या और खेसारी का रोमांस दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव के इस नए गाने का नाम 'शीतलहरी' है। इतना ही नहीं इस वीडियो में दोनों के बीच में कभी लोग झुक तो कभी प्यार देखने को मिल रहा है। दोनों कभी रोमांस करते तो कभी डांस करते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस वायरल वीडियो को खेसारी लाल यादव और नेहा राज ने अपनी आवाज दी है। लिरिक्स लिखने का काम अखिलेश कश्यप ने किया है।
डायरेक्टर पवन पाल है। बता दे कि इस वीडियो को खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और सिर्फ एक दिन के अंदर ही इसने एक मिलियन क्रॉस कर दिया है।