Bhojpuri Video: आधी रात को आम्रपाली दुबे संग रोमांस करते दिखे निरहुआ, बोल्ड सीन देख छूटा दर्शकों का पसीना

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं।
 
आधी रात को आम्रपाली दुबे संग रोमांस करते दिखे निरहुआ, बोल्ड सीन देख छूटा दर्शकों का पसीना
WhatsApp Group Join Now

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। जब भी निरहुआ और आम्रपाली का गाना रिलीज होता है तो फैंस हाथों-हाथ उसे वायरल कर देते हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे को भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कहा जाता है और अक्सर उनके नए से लेकर पुराने वीडियो यूट्यूब पर धमाल मचाते हुए नजर आ जाते हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि उनका एक बेहतरीन वीडियो वायरल हो रहा है।

अक्सर देखने को मिलता है कि आम्रपाली दुबे की जोड़ी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ में काफी पसंद की जाती है। इतना ही नहीं दोनों को कई सारी फिल्मों में साथ में भी देखा जा चुका है और ऑन स्क्रीन दोनों की जोड़ी तहलका मचा देती है। दोनों का रोमांटिक अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आता है।

हालांकि अब वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ में जमकर रोमांस करती और डांस करती नजर आ रही है। इस वायरल हो रहे वीडियो को 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' फिल्म से लिया गया है। इस गाने का नाम 'हमार मन उड़े लागल' है। इस गाने को कल्पना ने अपनी आवाज दी है।


आम्रपाली दुबे और निरहुआ पर फिल्माए जाने वाले इस गाने के लिरिक्स को प्यारे लाल यादव ने लिखा है तो वही म्यूजिक देने का काम रजनीश मिश्रा ने किया है। बता दें कि एसआरके म्यूजिक नाम के एक यूट्यूब चैनल से इस वीडियो को शेयर किया गया है और इस पर अभी तक 3.7 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।