Bhojpuri Song: लहंगा चोली में स्मृति सिन्हा ने दिखाई दिलकश अदांए, लट्टू होकर पीछे-पीछे दौड़े खेसारी, वीडियो हुआ वायरल

Bhojpuri Song: हरियाणवी और पंजाबी गानों की तरह भोजपुरी गाने भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। कोई शादी हो या फिर पार्टी भोजपुरी गानों के बिना अधूरी लगती है। भोजपुरी सिनेमा में कई मजेदार गाने है जो मस्ती का महौल बना देते हैं। साल 2015 में सुपरहिट फिल्म 'बंधन' का गाना 'उल्लू ना बनाई' भी फिल्म की तरहत ही हिट हुआ था। यह गाना स्मृति सिन्हा और खेसारी लाल यादव पर फिल्माया गया था। इस गाने को 14 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
'उल्लू ना बनाई' गाने को खेसारी लाल यादव और इंदु सोनाली ने गाया है। दोनों ही सिंगर्स की जुगलबंदी जबरदस्त है। जबकि इस गीत का संगीत म्यूजिक डायरेक्टर ओम झा ने तैयार किया है। प्रेमांशु सिंह के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'बंधन' के इस गाने का सीक्वेंस गांव के चौक का है।
गाने में जहां स्मृति सिन्हा लहंगा चोली में खेसारी लाल यादव को रिझाने की कोशिश कर रही हैं। गांव वालों का मजमा लगा हुआ है, जबकि खेसारी भी पूरे मूड में नजर आ रहे हैं। वह स्मृति सिन्हा से कहते हैं कि वह उन्हें इस तरह से रिझाने की कोशिश ना करें, वह अपनी मीठी-मीठी बातों और अदाओं को कहीं और दिखाए और उन्हें उल्लू ना बनाएं।
'बंधन' फिल्म के इस बेहतरीन गाने 'उल्लू ना बनाई' को 'वेब म्यूजिक' चैनल ने रिलीज किया था। गाने के नीचे कॉमेंट में फैंस इसकी बड़ी तारीफ कर रहे हैं। किसी ने इसमें खेसारी को बेहतरीन बताया है, तो कोई स्मृति सिन्हा की अदाओं पर फिदा हैं। आपको दोनों में से किसने दीवाना बनाया है, हमें भी कॉमेंट कर के जरूर बताइएगा।