Bhojpuri Song: पांव में घूंघरू बांधकर रानी चटर्जी ने किया धमाकेदार मुजरा, वीडियो देख फैंस के तन बदन में लगी आग

भोजपुरी गाने हर छोटी-बड़ी पार्टी की शान है। सोशल मीडिया पर ये गाने ट्रेंड करते नजर आते हैं। हाल ही में इंटरनेट पर 'अंख‍िया के अंख‍िया से' गाना वायरल हो रहा है।
 
पांव में घूंघरू बांधकर रानी चटर्जी ने किया धमाकेदार मुजरा, वीडियो देख फैंस के तन बदन में लगी आग
WhatsApp Group Join Now

Bhojpuri Song: भोजपुरी गाने हर छोटी-बड़ी पार्टी की शान है। सोशल मीडिया पर ये गाने ट्रेंड करते नजर आते हैं। हाल ही में इंटरनेट पर 'अंख‍िया के अंख‍िया से' गाना वायरल हो रहा है। इस गाने में रानी चटर्जी धमाकेदार परफॉर्मेंस देती नजर आ रही है। इस आइटम डांस को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

यूट्यूब पर 'भोजपुरी सिनेमा संगीत' ने बीते साल 2023 में ही भोजपुरी मुजरा 'अंख‍िया से अंख‍िया' का फुल वीडियो रिलीज किया था। यह दुर्भाग्‍य ही है कि इतनी बेहतरीन पेशकश को अब तक सिर्फ 11 हजार से अध‍िक बार देखा गया है। यह गीत जितना खूबसूरत है, इसमें रानी चटर्जी उतनी ही कमाल लग रही हैं। वह हरे रंग के गोटेदार लहंगे और सिर से पैर तक जेवरों से सजी हुई हैं। रानी के पैरों में घूंघरू है और वो महफिल में मुजरा कर रही हैं।

'अंख‍िया के अंखि‍या से' मुजरा जहां बेहद सुरीला है, वहीं इसमें रानी चटर्जी ने अपनी आंखों से गजब का समां बांधा है। इस बेहतरीन गाने को खुशबू जैन ने गाया है। संगीत छोटे बाबा का है, जबकि इसके गीतकार राजेश मिश्रा हैं। मुजरा पेश करते हुए रानी यहां अपने सईयां जी को याद करती हैं और कहती हैं कि ये घूंघरू, ये शाम, ये शमा, सबकुछ उनके लिए ही सजी है। हमें उम्‍मीद है कि यह गीत आपको बेहद पसंद आएगा।