Bhojpuri Song: काजल राघवानी को देख बहके खेसारी लाल यादव, 1.3 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी  की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। दोनों की जोड़ी का जादू दर्शकों पर सिर चढ़कर बोलता है।
 
काजल राघवानी को देख बहके खेसारी लाल यादव, 1.3 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो 
WhatsApp Group Join Now

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी  की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। दोनों की जोड़ी का जादू दर्शकों पर सिर चढ़कर बोलता है। साल 2021 में आई फिल्म  'लिट्टी चोखा' के इस गाने 'कमरिया से सड़‍िया छूटल' को लोगों ने बहुत पसंद किया था। इस गाने को 1.3 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

पराग पाटिल के डायरेक्‍शन में बनी 'लिट्टी चोखा' फिल्‍म के इस गाने को खेसारी लाल यादव ओर प्रियंका सिंह ने गाया है। इस गाने के बोल टुनटुन यादव ने लिखे हैं। 

गाने का सीक्‍वेंस बड़ा ही रोमांटिक है। गुलाबी साड़ी में काजल राघवानी घर में सिलबट्टे पर चटनी पीस रही हैं। इतने में उनकी खूबसूरती और कमर से ढलकती साड़ी को देखकर खेसारी का दिल हिलोरे मारने लगता है। वह काजल के पास पहुंचते हैं और उन्‍हें परेशान करने लगते हैं।

खेसारी गाते हुए कहते हैं, 'रख देले बाडू पूरा मति हिला के, अंचरा से तोप तारु थाती देखाई के।' इस पर काजल राघवानी जवाब देती हैं, 'छोड़ी ना कलाई चूड़ी फूटल ए राजा, कमरिया से सड़िया छूटल ए राजा।'

साल 2021 की सबसे सुपरहिट फिल्मों में 'लिट्टी चोखा' भी शामिल है। इसमें काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के साथ प्रीति सिंह, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस, महेश आचार्य और संजय महानंद जैसे दिग्‍गज कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।