Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह का देवी मां को समर्पित 'छुम छुम बाजे पैजनियां रे' गाना रिलीज़, मचा रहा धमाल

 
Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह का देवी मां को समर्पित 'छुम छुम बाजे पैजनियां रे' गाना रिलीज़, मचा रहा धमाल
WhatsApp Group Join Now

भोजपुरी सिनेमा की शान कही जाने वाली पॉपुलर अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया गाना रिलीज़ हो गया है। जो सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है। अक्षरा सिंह ना केवल एक बहतरीन सिंगर हैं बल्कि एक टॉप की एक्ट्रेस और कमाल की डांसर भी हैं।

हाल ही में यूट्यूब पर उनका नया गाना 'छुम छुम बाजे पैजनियां रे' रिलीज हुआ। गाना रिलीज के बाद से ही लगातार ट्रेंड कर रहा है। एक हफ्ते के अंदर-अंदर इसने 2.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ हासिल कर लिए है। फैंस को अक्षरा सिंह का यह गाना काफी पसंद आ रहा है।

गाने में कुछ ऐसी नजर आ रही हैं अक्षरा सिंह

नवरात्रों के चलते देवी माँ को समर्पित इस गाने में अक्षरा सिंह मराठी साड़ी पहने नाचती गाती नजर आ रही हैं। गाने में कुछ इस तरह का म्यूजिक दिया गया है कि आप भी इस पर थिरकने पर मजबूर हो जाएंगे। इसके साथ ही अक्षरा ने अपनी कमाल की आवाज से इस गाने को अलग मुकाम पर पहुंचा दिया है। इस गाने को मनोज मतलबी ने लिखा और शिशिर पांडे ने संगीत दिया है। वहीं 'टी सीरीज' भोजपुरी के लेबल तहत इसे रिलीज किया गया है।

आप यहां सुन सकते हैं इस गाने को

इस गाने में बखूबी बताया गया है कि माई के आते ही, चारों तरफ का माहौल कैसे अपने आप ही खुबसुरत हो गया है। मां के रूप, शृंगार को भी गाने में बहुत बढ़िया तरिके से गाया गया है। यदि आप भी इस गाने को देखना चाहते हैं तो आप टी सीरीज हमार भोजपुरी के आधिकारिक चैनल पर इस सुन सकते हैं। इसके साथ ही स्पोटीफाई, जियो सावन, विंक, हंगामा जैसी म्यूजिक ऐप्स पर भी सुन सकते हैं।