Bhojpuri Romantic Song: नीलम गिरी की कातिल अदाओं पर फिदा हुए खेसारी लाल, खुले आसमान के नीचे किया पलंगतोड़ रोमांस
Jan 31, 2025, 09:30 IST

WhatsApp Group
Join Now
Bhojpuri Romantic Song: भोजपुरी सिनेमा के स्टार खेसारी लाल के गाने रिलीज होते ही बवाल मचा देते है। अब खेसारी का नया गाना “कमर डैमेज” धूम मचा रहा है। इस गाने को महज दो महीने में ही 48 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है।
नीलम गिरी के साथ खेसारी का रोमांस
गाने में खेसारी लाल यादव और मशहूर अदाकारा नीलम गिरी की जोड़ी धमाल मचा रही है। खेसारी की दमदार आवाज और नीलम गिरी के डांस मूव्स ने दर्शकों को भी दीवाना बना दिया है। वहीं गाने में दोनों का रोमांस भी गर्दा उड़ा रहा है।
“कमर डैमेज” गाने को 2 महीने पहले ही यूट्यूब पर आराध्या फिल्मस नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। खेसारी की दीवानगी दर्शकों में इस कदर है कि खबर लिखे जाने तक गाने को 48,548,210 बार देखा जा चुका है।
इस गाने को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने अपनी सुरीली आवाज़ में गाया है, जबकि इसके बोल कुन्दन प्रीत ने लिखे हैं। संगीतकार प्रियांशु सिंह ने गाने को धमाकेदार धुनों से सजाया है, जो किसी को भी थिरकने पर मजबूर कर देती है।