Bhojpuri Hit Song: बर्थडे पार्टी में आम्रपाली को सरेआम छेड़ने लगे निरहुआ, परेशान होकर एक्ट्रेस ने कर दिया ये काम

 
बर्थडे पार्टी में आम्रपाली को सरेआम छेड़ने लगे निरहुआ, परेशान होकर एक्ट्रेस ने कर दिया ये काम  
WhatsApp Group Join Now

Bhojpuri Hit Song: भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ की जोड़ी सबसे हिट है। इनकी फिल्मे सुपरहिट जाती है और गाने भी रिलीज होते ही छा जाते है। पर्दे पर इस जोड़ी को काफी प्यार मिलता है। अब इन दोनों का एक गाना धमाल मचा रहा है। निरहुआ और आम्रपाली का गाना 'राउर बहिनी के भतार', को दर्शक काफी पसंद कर रहे है।

वीडियो में आप देखेंगे आम्रपाली की बर्थडे पार्टी है। तभी निरहुआ आते है और उन्हें परेशान करने लगते है। इस गाने में निरहुआ कहते हैं, 'एहो दुल्हि‍न के भाई काहे गईला री स‍ियाई, नया सूट साथे गमछा देवे लावा परछाई, हम जीजा हें रउआ हमर सार लाग‍िले, राउर बहि‍ने के हम ता भतार लागिले।'

 'वर्ल्‍डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी' चैनल पर इस गाने को साल 2016 में ही रिलीज किया गया था। अब तक इसे 16 म‍िल‍ियन से अध‍िक बार देखा जा चुका है।  प्रेमांशु सिंह के डायरेक्‍शन में बनी 'निरहुआ चलल ससुराल 2' के इस मजेदार गाने को दिनेश लाल यादव ने ही गाया है। गीत के बोल प्‍यारे लाल यादव ने लिखे हैं, जबकि म्‍यूजिक ओम झा ने कम्‍पोज किया है।