Bhojpuri Hit Song: निरहुआ की हरकतों से आम्रपाली दूबे का पारा हुआ हाई, बार- बार देखा जा रहा है वीडियो

निरहुआ की हरकतों से आम्रपाली दूबे का पारा हुआ हाई, बार- बार देखा जा रहा है वीडियो 
 
 Bhojpuri Hit Song:  निरहुआ की हरकतों से आम्रपाली दूबे का पारा हुआ हाई, बार- बार देखा जा रहा है वीडियो 
WhatsApp Group Join Now
Bhojpuri Hit Song: भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ की जोड़ी सबसे हिट है। अब इन दोनों का एक गाना धमाल मचा रहा है। साल 2016 में रिलीज सुपरहिट फिल्‍म 'निरहुआ चलल ससुराल 2' फिल्‍म के इस गीत के बोल हैं, 'राउर बहिनी के भतार', जिसका मिजाज थोड़ा अलग है। 

इस गाने की दीवानगी दर्शकों में इस कदर है कि इसको यूट्यूब पर 1.6 करोड़ से अध‍िक बार देखा जा चुका है। प्रेमांशु सिंह के डायरेक्‍शन में बनी 'निरहुआ चलल ससुराल 2' के इस मजेदार गाने को दिनेश लाल यादव ने ही गाया है। गीत के बोल प्‍यारे लाल यादव ने लिखे हैं, जबकि म्‍यूजिक ओम झा ने कम्‍पोज किया है। 

गाने का सीक्‍वेंस आम्रपाली की बर्थडे पार्टी का है। इस गाने में निरहुआ कहते हैं, 'एहो दुल्हि‍न के भाई काहे गईला री स‍ियाई, नया सूट साथे गमछा देवे लावा परछाई, हम जीजा हें रउआ हमर सार लाग‍िले, राउर बहि‍ने के हम ता भतार लागिले।' 'वर्ल्‍डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी' चैनल पर इस गाने को साल 2016 में ही रिलीज किया गया था। तब से अब तक करीब 8 साल में इसे 16 म‍िल‍ियन से अध‍िक बार देखा जा चुका है।