Bhojpuri Hit Song: निरहुआ के प्यार में डूबी आम्रपाली दुबे, रोमांस देख छूट जाएगा पसीना

 Bhojpuri Hit Song: निरहुआ के प्यार में डूबी आम्रपाली दुबे, रोमांस देख छूट जाएगा पसीना
 
Bhojpuri Hit Song: निरहुआ के प्यार में डूबी आम्रपाली दुबे, रोमांस देख छूट जाएगा पसीना
WhatsApp Group Join Now

Bhojpuri Hit Song: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के करोड़ों चाहने वाले हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है। दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है। इन दिनों दोनों का रोमांटिक गाना वायरल हो रहा है।

दोनों की जोड़ी को ऑन-स्क्रीन से लेकर ऑफ-स्क्रीन पर काफी ही ज्यादा पसंद की जाती है। दोनों असल जिंदगी में एक दूजे के साथ काफी अच्छा बांड शेयर करते हैं। दोनों की केमिस्ट्री फिल्मों में धमाल मचा देती है। दोनों की फिल्मों के साथ-साथ उनके गानों को भी काफी ही ज्यादा पसंद किया जाता है। दोनों के पुराने सॉन्ग आये दिन ही सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।


निरहुआ और आम्रपाली का रोमांटिक सॉन्ग 
दोनों के गाने अक्सर ही फैंस के बीच वायरल होते हुए देखने को मिल जाते हैं। हाल ही में निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक ऐसा ही धांसू और बेहद ही रोमांटिक गाना वायरल हो रहा है। भोजपुरी फिल्म निरहुआ रिक्शावाला 2 का गाना ‘मोर बलमुआ हो’ (Mor Balamua Ho) एक बार फिर से वायरल होता हुआ दिख रहा है।

‘मोर बलमुआ हो’ हुआ वायरल 
गाने के वीडियो में दोनों के बीच जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है। गाने के वीडियो को निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया है। आपको बता दें कि गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं, जबकि गाने को राजेश- रजनीश ने संगीत दिया है।

निरहुआ और आम्रपाली की हॉट केमिस्ट्री 
इस गाने को Kalpna ,Alok Kumar ने एक साथ मिलकर गाया है। फिल्म में दिनेश लाल यादव “निरहुआ”, आम्रपाली दुबे, सत्य प्रकाश, अक्षरा सिंह, सुशील सिंह, मनोज टाइगर, विजय लाल यादव, प्रकाश जैस, किरण यादव अहम किरदार में नजर आये हैं। गाने के वीडियो में आम्रपाली येलो कलर की शूट में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस गाने के वीडियो को खेत में शूट किया गया है।