Bhojpuri Dance: नीलकमल सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया आनंद ओझा और काजल राघवानी का गाना 'पेन्हले बाड़ू प्लाजो ये लाजो'

नीलकमल सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया आनंद ओझा और काजल राघवानी का गाना 'पेन्हले बाड़ू प्लाजो ये लाजो'
 
 Bhojpuri Dance: नीलकमल सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया आनंद ओझा और काजल राघवानी का गाना 'पेन्हले बाड़ू प्लाजो ये लाजो'
WhatsApp Group Join Now
Bhojpuri Dance: भोजपुरी सिनेमा के राईजिंग स्टार आनंद ओझा और एक्ट्रेस काजल राघवानी का रोमांटिक सांग 'पेन्हले बाड़ू प्लाजो ये लाजो' से काफी सुर्खिया बटोर रहे हैं। यह गाना भोजपुरी फिल्म रण का है, जोकि काफी मजेदार बनाया गया है। 

 

इस गाने में आनंद ओझा मस्त मिजाज में रिझाते हुए काजल राघवानी पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। 

 

इस गाने के जरिए वे दोनों स्टार दर्शकों पर अपनी अमिट छाप छोड़ रहे हैं। गाने के वीडियो में आनंद ओझा के साथ एक्ट्रेस काजल शानदार रोमांटिक कैमिस्ट्री भी देखते ही बन रही है। लाल प्लाजो पहने काजल राघवानी का लुक काफी अट्रैक्टिव लग रहा है, जोकि हर किसी मन मोह रहा है। 

 

तो वहीं सफेद टी-शर्ट, जींस और ब्लू जैकेट पहने आनंद ओझा हैंडसम लुक सबको आकर्षित कर रहे हैं। प्यार, मोहब्बत, रोमांस और रोमांच से भरपूर इस फिल्म के इस गाने के प्रति भी दर्शकों की उत्सुकता काफी बढ़ी हुई है। इस गाने को सिंगर नीलकमल सिंह और  प्रियंका सिंह ने गाया है। इस गाने के संगीतकार स्व० धनंजय मिश्रा ने मधुर संगीत से सजाया है। गीतकार बिरेंद्र पांडेय हैं।

 

 

भोजपुरी गाना 'पेन्हले बाड़ू प्लाजो ये लाजो' का फिल्मांकन काफी मस्त मस्त लोकेशन पर किया गया है। इसके विदेई में दिखाया गया है कि किसी गार्डेन आनंद ओझा और काजल राघवानी मिलते हैं और एक दूसरे को रोमांटिक नजरों देखने लगते हैं। तब काजल राघवानी कहती है कि...

'लागता लाज राजा आदत से बाज आजा, देखे में घूरि घूरि आवेला कवन माजा, येने ओने झकना बलमुआ बड़ा तकना बा, येही से जिउआ लहकत बा...'

तब आनंद ओझा गोल्डेन कलर कुर्ता, ब्लैक पजामा और कलरफुल जैकेट पहने हुए रोमांटिक अंदाज में कहते हैं कि

'पेन्हले बाड़ू प्लाजो ये लाजो भीरी से झलकत बा, 

गौरतलब है कि कात्यायन फिल्म्स क्रियेएशन प्रा.लि. के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘रण’ के निर्माता अरुण कुमार मिश्रा हैं। पीआरओ रामचंद्र यादव और ब्रजेश मेहर हैं। निर्देशक चंद्रपंत हैं। फिल्म की कहानी और पटकथा चंद्रपंत ने लिखा है। गीतकार बिरेंद्र पांडेय, कुन्दन प्रीत हैं। 

संगीत स्व० धनंजय मिश्रा का है। छायांकन महेश पौडेल का है। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, गमवीर बिस्ता, रामजी लामिछाने हैं। फिल्म के एडीटर अर्जुन जीसी हैं। वीएफएक्स सत्यम राणा, ट्रेलर एडीटिंग साहिल खान ने किया है। 

प्रोडक्शन डिजाइनर करण सिंह हैं। पोस्टर डिजाइनर नरशु दादा और सत्यम राणा हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक सुयोग सोतांग, मिक्सिंग मुकेश शाह ने किया है। फिल्म के मुख्य कलाकार आनंद ओझा, काजल राघवानी, मनोज टाइगर, देव सिंह, सी पी भट्ट, अयाज खान, नरेंद्र खडका, हर्षित श्रीवास्तव, वंदना पांडेय, दिव्यांश, अरुण कुमार मिश्रा हैं। इस फ़िल्म का आल राईट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास है।