Bhojpuri Actress : इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने सुनाई अपनी दास्तां, कहा पृथ्वी शॉ ने मेरे प्राइवेट पार्ट पर वार किया, मारपीट की

 
xcg

Bhojpuri Actress Sapna Gill : भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस सपना गिल को तो आप सभी जानते ही होंगे। यह एक्ट्रेस इंडस्ट्री में अपनी बोल्डनेस को लेकर जानी जाती है। हाल ही में सपना गिल ने पृथ्वी शॉ पर आरोप लगाए हैं। भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ उनकी लड़ाई के बाद सपना गिल का वीडियो वायरल हो गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक्ट्रेस सुर्खिया बटोर रही है। 

सपना गिल का साफ कहना है कि उन्होंने किसी भी तरह का दुर्व्यवहार नहीं किया। सपना गिल ने पृथ्वी शॉ पर मारपीट का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। इस हाथापाई के बाद ओशिवारा पुलिस स्टेशन ने सपना गिल को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद पृथ्वी शॉ के दोस्तों ने शिकायत दर्ज कराई। 

सपना गिल ने साफ कहा कि पृथ्वी शॉ ने उन लोगों को पीटा और गालियां दीं। यह पहली बार था जब वह उससे मिली थी और यह भी नहीं जानती थी कि वह कौन था। जहां तक सेल्फी लेने की बात है तो वह कोई लेने नहीं गई। सपना गिल ने कहा कि पृथ्वी शॉ ने उसके दोस्त को मारा, गाली दी और उसके प्राइवेट पार्ट पर भी वार किया।