Ashram Season 3 Teaser: बाबा निराला की सत्ता की वापसी, वफादार भक्तों की अटूट श्रद्धा और अंदरूनी साजिशों की दिखेगी गूंज

 
Ashram Season 3 Teaser: बाबा निराला की सत्ता की वापसी, वफादार भक्तों की अटूट श्रद्धा और अंदरूनी साजिशों की दिखेगी गूंज
WhatsApp Group Join Now
Ashram Season 3: भारत का चर्चित सीरीज ‘आश्रम सीजन 3 पार्ट 2’ का टीजर रिलीज हो गया है। एक बार फिर “एक बदनाम आश्रम” धमाका करने के लिए आ रही है। आप इसका धमाकेदार टीजर अमेजन एमएक्स प्लेयर पर देख सकते है।

बाबा निराला की सत्ता की वापसी, वफादार भक्तों की अटूट श्रद्धा और अंदरूनी साजिशों की गूंज एक बार फिर दिखाई दने वाली है। इस बार कहानी और भी सस्पेंस और रोमांच से भरी होने वाली है।

टीजर की शुरुआत होते ही एक गाना बैकग्राउंड में बजता है। “दुनिया में लोगों को धोखा कभी हो जाता है…आंखों ही, आंखों में”, इसके बाद पम्मी का प्यार और सुहागरात अवतार के बाद फरेबी वाला खतरनाक अंदाज देखा जा सकता है। 

बाबा निराला से प्यार का षड्यंत्र रचने के बाद पम्मी, भोपा स्वामी का हाथ पकड़ते नजर आई। अभिनेता चंदन रॉय सान्याल मोस्ट अवेटेड सीरीज ‘आश्रम सीजन 3 पार्ट 2’ में ‘भोपा स्वामी’ के अपने किरदार को फिर से निभाने के लिए तैयार हैं। 

सान्याल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कार्यक्रम की तस्वीरें भी पोस्ट कीं और कैप्शन में लिखा कि इंतजार खत्म हुआ। जन्मदिन का क्या शानदार जश्न था, जब पूरी दुनिया ने ‘आश्रम’ के साथ जश्न मनाया। मेरे लिए साल की शुरुआत ही हुई है। ‘भोपा’ जल्द आ रहा है। 

चंदन ने बताया कि आश्रम मेरे करियर में एक बहुत बड़ा मोड़ रहा है और भोपा स्वामी एक ऐसा किरदार है, जो मेरे दिल के बहुत करीब है। वह सिर्फ एक किरदार नहीं बल्कि बाबा निराला के आश्रम का एक अहम हिस्सा है, जो उनका भरोसेमंद है। 

मेरे जन्मदिन पर आश्रम के अगले सीजन की घोषणा मेरे दर्शकों को सबसे बड़ा तोहफा देने जैसा है। यह सिर्फ एक शो से कहीं बढ़कर है। 
गौरतलब है कि कि 30 जनवरी को एमएक्स प्लेयर ने अपने हिट शो, ‘आश्रम’ के तीसरे सीजन के दूसरे भाग का टीजर जारी किया था। इस शो में बॉबी देओल एक शातिर ‘निराला बाबा’ की भूमिका में नजर आए थे।