महिलाएं पुरुषों से होती है ज्यादा ताकतवर ? ये रिसर्च आपको चौंका देगी

क्या पुरुष महिलाओं से ज्यादा ताकतवर और मजबूत होते हैं। ऐसा आपने अकसर सुना होगा। 
 
Women And Men
WhatsApp Group Join Now

Women And Men: क्या पुरुष महिलाओं से ज्यादा ताकतवर और मजबूत होते हैं। ऐसा आपने अकसर सुना होगा। लेकिन क्या आपको सच में लगता है कि महिलाएं ताकतवर नहीं हो सकती, तो आपका ये भ्रम टूटने वाला है।

वैज्ञानिकों की ओर से किए गए अध्ययन के मुताबिक महिलाएं पुरुषों से कहीं ज्यादा मजबूत होती हैं। इस मजबूती का कारण उनके शरीर की कोशिकाओं का मजबूत होना बताया है। दरअसल ज्यादातर लोगों का मानना है कि पुरुष महिलाओं से ज्यादा काम और उनकी तुलना में ज्यादा वजन उठा सकते हैं।

लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि महिलाएं शारीरिक दृष्टि से मजबूत और उनकी सहनशीलता पुरुषों से बहुत ज्यादा होती है।  

पुरुषों की तुलना में महिलाएं बेहतर सरवाइवर्स होती हैं। वहीं बीमारियों और मुसीबतों से लड़ने में भी महिलाएं सक्षम होती हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया में हुई रिसर्च में ये खुलासा किया गया है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं का जीवनकाल 5% ज्यादा होता है। इसका कारण महिलाओं के शरीर में पाया जाने वाला एस्ट्रोजन नामक हार्मोन जो enzyme को प्रभावित करता है जिससे उम्र का असर कम पड़ता है।

बताया जा रहा है कि जब Britain की जनसंख्या का अध्ययन किया गया तो पता चला कि महिला और पुरुषों के जीवन में औसतन अंतर  6 साल से घटकर 4.2 साल हो गया है। जन्म लेने के बाद लड़की के जीने की अनुमानित आयु 81.9 साल होती है, वहीं पुरुष की अनुमानित आयु 77.7 साल ही होती है। ऐसे में अब इस रिसर्च के बाद पुरुषों को महिलाएं से कम आंकना गलत होगा।