Ambani Ka Beta Song : हनी वी का "अंबानी का बेटा" हरियाणवी गाना इस दिन होगा रिलीज, इस कारण रखा गाने का ऐसा नाम

दिल्ली के सिंगर हनी वी अपना नया गाना "अंबानी का बेटा" 21 फरवरी को रिलीज करने जा रहे हैं।
 
हनी वी का "अंबानी का बेटा" हरियाणवी गाना इस दिन होगा रिलीज
WhatsApp Group Join Now

दिल्ली के सिंगर हनी वी अपना नया गाना "अंबानी का बेटा" 21 फरवरी को रिलीज करने जा रहे हैं। गाने के बोल हनी वी ने हरियाणवी भाषा में लिखें हैं जबकि इसका संगीत जीआर पानीपत ने दिया है, इस ड्यूट गाने को हनी वी के साथ सिंगर नोनू राणा ने गाया है। गीत को दिल्ली के कुंडली बॉर्डर के आसपास फिल्म शूटिंग लोकेशंस पर बड़ी खूबसूरती से फिल्माया गया है।  

गाने को पंजाब की नाम वर्क कंपनी वाइटहिल रिलीज कर रही है। गाने में मुख्य भूमिका में हनी वी के साथ हरियाणवी अभिनेत्री कंचन सिंह एवं सहायक आर्टिस्ट दिलीप वर्मा एवं योगेंद्र योगी ने अभिनय किया है।  गाने को कंपनी के ऑफिशल युटुब चैनल के साथ विभिन्न पंजाबी व हरियाणवी चैनल पर देखा जा सकता है। 

गाने का नाम अंबानी का बेटा रखने की वजह पूछने पर हनी वी ने बताया कि अक्सर हमारे यहां पर ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी अमीर व्यक्ति को अंबानी नाम का प्रयोग किया जाता है, इस गाने की पृष्ठभूमि भी इसी प्रकार की है, हनी वी ने स्पष्ट किया कि यह गाना मुकेश अंबानी यार अंबानी परिवार पर आधारित नहीं है, बहरहाल यह गाना भी नाम की वजह से रिलीज होने से पहले ही चर्चित हो रहा है