Ajab Gajab: सुहागरात मनाने से किया इन्कार, 12 दिन बाद बीवी के इश्क और फरेब की कहानी सुन पति के उड़े होश

शादी के दिन हंगामे के कई किस्से कहानियां आपने सुनी होंगी, मगर आज हम आपको शादी की एक ऐसी स्टोरी बताने जा रहे है
 
सुहागरात मनाने से किया इन्कार, 12 दिन बाद बीवी के इश्क और फरेब की कहानी सुन पति के उड़े होश
WhatsApp Group Join Now
Ajab Gajab: शादी के दिन हंगामे के कई किस्से कहानियां आपने सुनी होंगी, मगर आज हम आपको शादी की एक ऐसी स्टोरी बताने जा रहे है, जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाते है। इंडोनेशिया के एक शख्स को एक युवती से प्यार हो गया। सोशल मीडिया पर उन दोनों की दोस्ती हुई। जिसके बाद उन्होनें शादी करने का फैसला किया। 


मगर शादी के बाद दुल्हन ने अपना चेहरा ढक लिया। 12 दिनों के बाद जब दूल्हे ने अपनी नई नवेली बीवी को देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।   उसे एक ऐसी सच्चाई का पता चला, जिसकी उसने अपने जीवन में कभी कल्पना भी नहीं कि थी। जानकारी के मुताबिक ये मामला इंडोनेशिया का है।

 


यहां रहने वाले 26 साल के एके नाम के शख्स की सोशल मीडिया पर एक लड़की से दोस्ती हुई। जिसने अपना नाम उसे अदिंदा कांजा बताया था। एक साल तक डेट करने के बाद 12 अप्रैल को दोनों की शादी हुई। लड़की ने एके से कहा था कि वो अनाथ है इसलिए सादगी के साथ शादी करना चाहती है। जिसके बाद एके ने बेहद सादे तरीके से उससे शादी कर ली। 

 


लेकिन शादी के 12 दिन बाद एके को पता चला कि उसने जिससे शादी की है वो असल में लड़की नहीं बल्कि लड़का है। हैरानी की बात ये है कि दोनों ने एक दूसरे को 1 साल तक डेट किया। दोनों मिलते थे और साथ में कभी- कभी खाना भी खाते थे। मगर इस दौरान एके को उसपर बिल्कुल शक नहीं हुआ। 

 

बताया जा रहा है कि शादी के बाद जब एके ने सुहागरात मनाने की कोशिश की तो उसने बहाना बनाकर उसे भी टाल दिया। जिसके बाद एके को अपनी बीवी पर शक हुआ लेकिन ये शक यकीन में तब बदला जब उसकी बीवी ने शादी को रजिस्टर करवाने से भी मना कर दिया और तब जाकर ये पूरा मामला खुल कर सामने आया। 

असल में लड़की बनकर शादी करने वाला एक स्कैमर था। इसका असली नाम ऐश है और ये साल 2020 से लड़कियों के कपड़े पहन कर लोगों को बेवकूफ बना रहा है। उसने पूरा प्लान बनाकर एके को अपने जाल में फंसाया था। जब पुलिस में शिकायत दर्ज हुई और पुलिस ने ऐश को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने कहा कि वो एके से पैसा ऐंठना चाहता था और इसीलिये उसने एके के साथ शादी का नाटक किया। पुलिस ने ऐश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।