Ajab Gajab: शादी के बाद सुहागरात मनाने से किया इन्कार, फिर दूल्हे को छोड़ दो लड़को के साथ फरार हो गई दुल्हन

यूपी के आगरा से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के कुछ दिनों बाद नई नवेली दुल्हन दूल्हे को छोड़ दो युवकों के साथ फरार हो गई। 
 
शादी के बाद सुहागरात मनाने से किया इन्कार, फिर दूल्हे को छोड़ दो लड़को के साथ फरार हो गई दुल्हन
WhatsApp Group Join Now


Ajab Gajab: यूपी के आगरा से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के कुछ दिनों बाद नई नवेली दुल्हन दूल्हे को छोड़ दो युवकों के साथ फरार हो गई। शादी के बाद सब कुछ सहीं चल रहा था। मगर फिर 23 दिन बाद दुल्हन ने दूल्हे से कहां की उसे बाथरूम जाना है। इतना कहते ही वह घर से निकलकर दो युवकों के साथ फूर्र हो गई। 

पति कुछ कर पाता उससे पहले ही वह दो लड़को के साथ स्कूटी पर बैठकर बहुत दूर निकल चुकी थी। इसके बाद पति थाने पहुंचा और वहां जाकर पुलिस ने बीवी को तलाशने की गुहार लगाई। जानकारी के मुताबिक थाना शमसाबाद क्षेत्र के रहने वाले युवक की शादी 18 अप्रैल को आगरा की रहने वाली युवती के साथ हुई थी। 

शादी के बाद पत्नी साथ रह रहीं थी। लेकिन फिर एक दिन अचानक युवक की पत्नी दो अन्य युवकों के साथ चली गई। पीड़ित युवक ने बताया कि 18 अप्रैल को शादी होने के बाद से ही पत्नी ससुराल में अजीब हरकत करने लगी। हर रोज व्यवहार में बदलाव आने लगा। पत्नी ने सुहागरात भी नहीं मनाई। युवक टेंपो चलाने चला जाता था। शाम को घर आता तो पत्नी बात तक नहीं करती। 

इसके बाद बीते 1 मई देर रात करीब 10:30 बजे ससुराल में दो लोग स्कूटी से घर पर आए। पत्नी से पूछा तो बताया कि दोनों युवक रिश्तेदार हैं। कुछ दी देर बाद शौच करने के बहाने घर से पत्नी निकल गई। पति के अनुसार, उन्हीं दो लड़कों के साथ अपनी मर्जी से स्कूटी पर बैठकर चली गई। पुलिस को पास पहुंचा युवक बोला, अब पत्नी को खोज रहा हूं, सब जगह तलाश किया गया। लेकिन पत्नी कहीं नहीं मिली। मेरे हाथ की मेहंदी भी नहीं छूटी, उससे पहले ही पत्नी चली गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।