Ajab Gajab: इस गांव में 12 साल होते ही लड़कियां बन जाती है लड़का, बदलने लगते है शरीर के अंग, वैज्ञानिक भी हुए हैरान

दुनियाभर में कई ऐसी अजीबोगरीब जगहें हैं, जिनके रहस्य आज भी अनसुलझे हैं। इनके बारें में सुनकर लोग भी हैरान हो जाते है।
 
इस गांव में 12 साल होते ही लड़कियां बन जाती है लड़का, बदलने लगते है शरीर के अंग, वैज्ञानिक भी हुए हैरान 
WhatsApp Group Join Now

Ajab Gajab: दुनियाभर में कई ऐसी अजीबोगरीब जगहें हैं, जिनके रहस्य आज भी अनसुलझे हैं। इनके बारें में सुनकर लोग भी हैरान हो जाते है। एक ऐसी ही जगह के बारें में आज हम आपको बताने जा रहे है। जहां पर महिलाएं बेटियों को जन्म देती है मगर बढ़ती उम्र के साथ वो बेटी लड़का बन जाती हैं। इस गांव ने शोधकर्ताओं से लेकर वैज्ञानिकों तक को हैरान कर रखा है, कई रिसर्च के बाद भी ये रहस्य आज भी अलसुलझा है। 


जानकारी के मुताबिक उत्तरी अमेरिकी के देश डोमिनिकन रिपब्लिक में स्थित ला सेलिनास नाम का ये गांव आज अपने एक रहस्य की वजह से चर्चा में है। इस गांव में पैदा होने वाली लड़कियां 12 साल की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते लड़का बन जाती हैं। उनका लिंग अपने आप बदल जाता है। 


उनकी आवाज में भारीपन आने लगता है और पूरे शरीर पर लड़को की तरह बाल दिखने लगते है। बीते कई सालों से रिसर्चर्स शोध कर रहे हैं, लेकिन फिर भी इसके पीछे की वजह पता नहीं लग पाई। हालांकि, ज्यादातर लोग इस गांव को शापित मानते हैं। वहीं, कुछ जानकार लिंग परिवर्तन की वजह को एक अनुवांशिक बीमारी मानते हैं, जिसका नाम ‘सूडोहर्माफ्रडाइट’ है। 


विज्ञानिकों का कहना है कि इस अनुवांशिक दोष की वजह से लड़की के तौर पर पैदा हुए बच्चों के अंग धीरे-धीरे पुरुष में बदलने लग जाते हैं, यानी कि लड़की अपने आप बिना सर्जरी के लड़का बन जाती है। यहां के लोगों को भी आजतक समझ नहीं आया कि ऐसा क्यों होता है। ये गांव अपने इस रहस्य की वजह से खूब सुर्खियों में है। हर कोई जानना चाहता है कि गांव की लड़कियों के साथ ऐसा क्यों होता है, क्यों वो बढ़ती उम्र के साथ लड़का बन जाती है, मगर आज तक इसका जवाब नहीं मिल पाया है।