Aamrapali Hit Song: आम्रपाली की हॉटनेस देख बहके निरहुआ, वायरल हुआ रोमांटिक वीडियो

आम्रपाली की हॉटनेस देख बहके निरहुआ, वायरल हुआ रोमांटिक वीडियो 
 
 Aamrapali Hit Song: आम्रपाली की हॉटनेस देख बहके निरहुआ, वायरल हुआ रोमांटिक वीडियो 
WhatsApp Group Join Now
भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली दुबे करोडो़ं दिलों की धड़कन है। जब भी निरहुआ के साथ आम्रपाली का कोई गाना या फिल्म रिलीज होती है तो फैंस उसे हाथों-हाथ वायरल कर देते हैं। इन दिनों “निरहुआ हिंदुस्तानी 3”  का गाना “चिकन बिरयानी चंपा की जवानी” गाना खूब वायरल हो रहा है। इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

 

निर्देशक मंजुल ठाकुर द्वारा निर्देशित “निरहुआ हिंदुस्तानी 3” में दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ . आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका में हैं। ये भोजपुरी सिनेमा की सबसे बड़ी सुपरहिट फ्रेंचाइजी फिल्म है। इस गाने के सीक्वेंस में निरहुआ पहली बार आम्रपाली से मुंबई में मिलते हैं। आम्रपाली यहां एक बेहतरीन डांसर चंपा के रूप में नजर आती हैं।

कल्पना ने अपनी खूबसूरत आवाज में “चिकन बिरयानी चंपा की जवानी” गाना गाया है। गाने के बोल आज़ाद सिंह ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत राजनेश मिश्रा द्वारा रचित है। गाने में अम्रपाली दुबे को मराठी नाथ, झुमके और मांग टीका पहने देखा जा सकता है। उन्होंने साड़ी को भी मराठी स्टाइल में बांधा हुआ है। साथ ही। आम्रपाली ने इसमें बड़ी फुर्ती के साथ मराठी डांस भी किया है।

ये गाना साल 2019 में SRK म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुआ था, जिसे अब तक 33 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिनेश लाल यादव और अम्रपाली दुबे के अलावा फिल्म “निरहुआ हिंदुस्तानी 3” में शुभी शर्मा, संजय पांडेय, किरण यादव, समर्थ चतुर्वेदी और आशीष शेंड्रे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।