Aadhar Card: आधार कार्ड धारकों को लगा तगड़ा झटका, होने जा रहा है बड़ा बदलाव, जाने आप भी

 
wdqw
WhatsApp Group Join Now

कई बार हम आधार कार्ड बनवाते समय गलत जानकारी दर्ज कर देते हैं या कुछ न कुछ चीजें दर्ज करना भूल जाते हैं, जिससे हमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए आधार कार्ड बनवाते समय सही जानकारी दर्ज करना बहुत जरूरी है। आपको बता दें कि यूआईडीएआई ने आधार कार्ड में नाम, जन्म तिथि, पता, मोबाइल नंबर, लिंग अपडेट करने की सुविधा दी है। लेकिन हम आपको बताते हैं कि आप कितनी बार जानकारी अपडेट कर सकते हैं। बार-बार जानकारी अपडेट नहीं करा पाते हैं।

आधार कार्ड अन्य दस्तावेजों से अलग क्यों है?

आधार कार्ड अन्य दस्तावेजों से अलग है क्योंकि इसमें बायोमेट्रिक होता है। इसलिए इसे सही जानकारी के साथ अपडेट करना जरूरी है। नहीं तो आपको भी दिक्कत हो सकती है।

आधार कार्ड में कितनी बार नाम बदला जा सकता है (Name Update in Aadhar card)

आधार कार्ड में आप सिर्फ 2 बार अपना नाम बदल सकते हैं। अगर आपके नाम की स्पेलिंग में कोई गलती है या आप शादी के बाद अपना सरनेम बदलना चाहते हैं तो आप इसे बदल सकते हैं। इसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से कर सकते हैं।

आधार कार्ड में कितनी बार बदल सकते हैं लिंग (Gender Update in Aadhar card)
कई बार ऐसा होता है कि आधार कार्ड बनवाते समय गलत लिंग डाल दिया जाता है। तो आप इसे केवल 1 बार बदल सकते हैं।

आधार कार्ड में कितनी बार बदली जा सकती है जन्मतिथि (Date Of Birth Update in Aadhar card)
यदि जन्म तिथि गलत दर्ज की गई है, तो आप इसे केवल एक बार बदलवा सकते हैं।

आधार कार्ड पर घर का पता, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, फोटो, फिंगर प्रिंट और रेटिना स्कैन जैसी कुछ जानकारियां बार-बार बदली जा सकती हैं।