Viral Video: सगाई की अंगूठी पहना लड़की ने छुए लड़के के पैर, खुश होकर लड़के ने कर दी ऐसी हरकत, पिता ने जड़ दिया थप्पड़

 
Viral Video: सगाई की अंगूठी पहना लड़की ने छुए लड़के के पैर, खुश होकर लड़के ने कर दी ऐसी हरकत, पिता ने जड़ दिया थप्पड़
WhatsApp Group Join Now

लड़के और लड़की के हाथ में अंगूठी है। दोनों के आसपास परिवार और रिश्तेदार खड़े हैं। इसी दौरान लड़की लड़के को अंगूठी पहनाती है। इसके बाद वह उसके पैर छूती है। सभी लोग ताली बजाकर उसका अभिनंदन करते हैं। इसके बाद लड़का-लड़की को अंगूठी पहनाता है

सोशल मीडिया पर आए दिन दूल्हा दुल्हन से लेकर जोड़ों की ऐसी वीडियो वायरल (Video Viral) होती रहती हैं, जिन्हें देखकर अक्सर हंसी नहीं रोक पाते और कई बार हैरान भी रह जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। यह वीडियो शादी के मंडप या स्टेज का नहीं बल्कि सगाई का है। जहां लड़का लड़की एक दूसरे सामने खड़े हुए हैं। लड़की-लड़के (Groom-Bride Ring Ceremony) को अंगूठी पहनाकर उसके पैर छूती है। तभी लड़का ऐसा कर बैठा जो शायद ही आप ने देखा होगा। दरअसल वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक दूसरे के आमने सामने खड़े लड़के और लड़की के हाथ में अंगूठी है। दोनों के आसपास परिवार और रिश्तेदार खड़े हैं। इसी दौरान लड़की लड़के को अंगूठी पहनाती है। इसके बाद वह उसके पैर छूती है। सभी लोग ताली बजाकर उसका अभिनंदन करते हैं। इसके बाद लड़का-लड़की को अंगूठी पहनाता है और लड़की की तरह ही उसके पैर छू लेता है। यह देखकर लड़के का पिता सभी के सामने लड़के को थप्पड़ मारता है। वहीं लड़की से लेकर आसपास खड़े लोगों की हंसी छूट जाती है।

वीडियो में देख सकते हैं कि यह थप्पड पिता ने बेटे को पैर छूने पर मारा है। इसकी वजह सगाई के बाद लड़के को लड़की के पैर छूते कम ही देखा गया है। पिता द्वारा लड़के को थप्पड मारने के बाद पिता के साथ ही लड़के की इस हरकत पर लोग जमकर ठहाके लगाते हैं। यह वीडियो देखकर आप को भी हंसी आ जाएगी। इंस्टाग्राम पर mohan_kushwaha_8555 के अकाउंट पर डाला गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को खूब लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं। कोई लड़के के इस कदम को महिलाओं के सम्मान से जोड़कर देख रहा था तो कुछ लड़के का मजाक उड़ा रहे हैं।