Unique Love Story : छात्रा के प्यार में महिला टीचर बैठी दिल हार, करा लिया जेंडर चेंज, फिर उठाया यह बड़ा कदम

 
cc
WhatsApp Group Join Now

Unique Love Story  : कहते हैं प्यार अंधा होता है। कई बार यह सच सहित होता दिखाई देता है। राजस्थान के भरतपुर से एक ऐसा ही मामला सामने आ रहा है। जिसमे प्यार की खातिर महिला शिक्षक ने पहले अपना जेंडर चेंज कराया। फिर अपनी ही स्कूल की स्टूडेंट से शादी कर ली है। आज यह जोड़ा चर्चाओं का विषय बना हुआ है। 

आपको बता दें कि डीग की रहने वाली मीरा राजकीय माध्यमिक विद्यालय नगला में फिजिकल टीचर के पद पर तैनात हैं। गांव की रहने वाली कल्पना भी इस स्कूल में पढ़ती थीं।  कल्पना कबड्डी की अच्छी खिलाड़ी हैं। वह तीन बार नेशनल खेल चुकी हैं। स्कूल में मिलने-जुलने के दौरान मीरा और कल्पना के बीच प्यार हो गया।  मीरा और कल्पना के बीच प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। 

कल्पना बनी आरव की दुल्हन

लेकिन सैम जेंडर होने की वजह से यह पॉसिबल नहीं हो पा रहा था। इसके बाद मीरा ने साल 2019 में जेंडर चेंज कराने का फैसला लिया।  कई बार सर्जरी करवाई। जेंडर चेंज प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह मीरा से आरव बन गईं। इसके बाद 4 नवंबर को अपनी स्टूडेंट कल्पना से शादी रचा ली।