सोहेल खान से शादी के लिए नहीं खुश था सीमा का परिवार, जानिये कौन हैं सलमान की भाभी और क्या करती हैं

 
सोहेल खान से शादी के लिए नहीं खुश था सीमा का परिवार, जानिये कौन हैं सलमान की भाभी और क्या करती हैं
WhatsApp Group Join Now

सोहेल और सीमा तलाक लेने जा रहे हैं। बता दें, जहां सोहेल एक सफल प्रड्यूसर और डायरेक्टर हैं वहीं सीमा इस समय एक सक्सेसफुल डिजाइनर हैं।

बॉलीवुड के सबसे चर्चित परिवार में एक और तलाक होने जा रहा है। सलमान के भाई अरबाज के बाद उनके छोटे भाई सोहेल खान भी अपनी पत्नी सीमा खान से शादी के 24 साल बाद तलाक लेने जा रहे हैं। बता दें कि सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा खान ने शुक्रवार को फैंमिली कोर्ट में तलाक की अर्ची दी है।

इस खबर ने सोहेल खान के फैंस को शॉक में डाल दिया है। सोहेल खान और सीमा खान के बीच अनबन की खबरें लंबे समय से आ रही हैं। सोहेल खान के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन बॉलीवुड से दूर सीमा क्या करती हैं इसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उनके बारे में-

कौन हैं सीमा खान: सीमा खान का जन्म 8 मार्च 1977 को एक पंजाबी हिंदू परिवार में दिल्ली में हुआ था। सीमा की परवरिश मुंबई में हुई। सीमा के पापा अरुण सचदेवा हैं जो कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट और एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नॉन एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर हैं। मां का नाम किरण सचदेवा है और भाई का नाम बंटी सचदेवा हैं। भाई कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट और एंटरटेनमेंट में को-फाउंडर हैं और इसके साथ ही सीमा की बहन भी हैं जिनका नाम रिचा सचदेवा है। सीमा कई जगह अपना नाम सीमा सचदेवा और कई जगह सीमा खान भी लिखती हैं।

क्या करती हैं सीमा खान: सीमा सचदेवा, सोहेल खान की पत्नी होने के अलावा भी अपनी एक अलग पहचान रखती हैं। सीमा पेशे से एक फैंशन डिजाइनर हैं। उनका खुद का एक ब्रांड भी है। कई स्टार्स उनके आउटफिट्स पहनते हैं। वैसे सीमा के कई बुटीक भी हैं। सीमा के क्लोदिंग स्टोर मुंबई और दुबई में भी है। सीमा फैशन लेवल बांद्रा 190 की को फाउंडर भी हैं। इसके अलावा सीमा का अपना स्पा और सैलून भी हैं। सीमा के कस्टमर के तौर पर कई फेमस इंडियन सेलिब्रिटीज हैं, जिनमें मुख्य रूप से शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा, कैटरीना कैफ और करीना कपूर खान शामिल हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="YouTube video player" width="670">

ऐसी शुरू हुई थी सोहेल के साथ लव स्टोरी: सोहेल खान और सीमा सचदेवा से सीमा खान बनने का सफर तब शुरू हुआ था, जब उनकी पहली मुलाकात चंकी पांडे और भावना पांडे की सगाई पार्टी में हुई थी। इन दोनों की सगाई में हुई मुलाकात दोस्ती में बदली और जल्द ही ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई।

सीमा के परिवार को नहीं था सोहेल से रिश्ता मंजूर: सीमा खान के परिवार को सीमा और सोहेल के रिश्ते को लेकर उनमें नाराजगी थी, परिवार वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। रिपोर्टस के मुताबिक जब सीमा के परिवार को सोहेल और सीमा के रिश्ते के बारे में पता चला तो परिवार वालों ने सीमा का घर से निकलना बंद करवा दिया था। सोहेल से सीमा का मिलना न हो इसके चलते परिजनों ने सीमा को घर के एक कमरे में बंद दिया था और इसकी एक सबसे बड़ी वजह थी धर्म और इंडस्ट्री।

रात के 3:30 बजे की थी सोहेल से शादी: मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सीमा खान और सोहेल खान ने देर रात करीब 3.30 बजे एक-दूसरे के साथ निकाह किया और ये भी कहा जाता है कि सोहेल खान की शादी में उनके दोस्तों ने बहुत मदद की। सोहेल खान के दोस्त रात को साढ़े तीन बजे मौलवी साहब को उठाकर लेकर गए थे और दोनों ने एक-दूसरे के साथ निकाह किया।