Indian cricketer love story: भारत के इस स्टार बल्लेबाज की लव स्टोरी जानकर सब रह जायेंगे हैरान, जानिए प्यार से लेकर शादी तक का सफर

भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्याकुमार यादव  360 डिग्री शॉट खेलने के लिए जाने जाते हैं। बहुत ही कम समय में इन्होने क्रिकेट जो दुनिया में बहुत बड़ा नाम कमा लिया है।
 
Indian cricketer love story: भारत के इस स्टार बल्लेबाज की लव स्टोरी जानकर सब रह जायेंगे हैरान, जानिए प्यार से लेकर शादी तक का सफर
WhatsApp Group Join Now

भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्याकुमार यादव  360 डिग्री शॉट खेलने के लिए जाने जाते हैं। बहुत ही कम समय में इन्होने क्रिकेट जो दुनिया में बहुत बड़ा नाम कमा लिया है। फ़िलहाल ही इन्होने श्रीलंका के खिलाफ टी 20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में 51 गेंदों का सामना करते हुए 112 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इस पारी में सूर्य ने केवल 45 गेंदों में ही अपना शतक पूरा कर लिया था। इस दौरान इन्होने 7 चौके और 9 छक्कों जड़े। सूर्य भारत टीम के एक विस्फोटक बल्लेबाज है जिनकी पर्सनल लाइफ के बारे में शायद बहुत कम लोग ही जानते होंगे। इसके साथ ही सूर्या और देविशा की लव-स्टोरी के बारे भी आप लोग कम ही जानते होंगे। आइए हम आपको इस स्टोरी के माध्यम से दोनों की लव स्टोरी के बारे में बताते है।


4 साल तक किया एक-दूसरे को डेट 
बता दें की सूर्यकुमार और देविशा पिहकी बार 2010 में मुंबई के पोद्दार कॉलेज में मिले थे।  इस कॉलेज में सूर्य पहले से ही पढ़ रहे थे। वहीं देविशा केवल 19 साल उम्र में 12वीं पास करके इसी कॉलेज में एडमिशन लिया था। इसी बीच देविशा ने कॉलेज के एक फंक्शन डांस प्रतियोगिता में भाग लिया था। जहां 22 साल के सूर्य देविशा के प्यार में पड़ गए। इसके बाद सूर्य कुमार यादव ने देविशा से धीरे-धीरे बातचीत करनी शुरू की और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। जैसे ही इनकी दोस्ती को कुछ समय बीता तो आगे चलकर इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने करीब 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया।


4 साल तक डेटिंग के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को और मजबूत किया। इसके बाद दोनों ने 29 मई, 2016 को सगाई कर ली। देविशा ने अपनी सगाई की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की थीं। जहां दोनों की जोड़ी को भरपूर पसंद किया गया था। अपनी सगाई में देविशा ने पिंक कलर का लहंगा पहना था। वहीं सूर्या सफेद शेरवानी पहने दिखाई दिए थे। 

देविशा एक डांसर भी है 
इसके बाद सूर्य और देविशा 7 जुलाई, 2016 को शादी के बंधन में बंध गए थे। कपल ने साउथ इंडियन रीति-रिवाजों के अनुसार शादी रचाई थी। बता दें कि देविशा एनिमल लवर भी हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पेट्स के साथ फोटो  शेयर करती हैं। देविशा ने सूर्य कुमार के नाम का टैटू भी बनवाया हुआ है। यहीं नहीं देविशा एक डांसर भी हैं। फिलहाल वे मुंबई में डांस कोचिंग देती हैं।  देविशा शेट्टी का जन्म 17 नवंबर, 1993 को मुंबई में हुआ था।