स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाली लड़कियां गिरफ्तार, पुलिस मौके पर पहुंची तो...

 मॉल में चल रहे स्पा सेंटर की आड़ में गलत काम कर रही 4 लड़कियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह मामला राजस्थान के बांसवाड़ा शहर का है।
 
Crime News
WhatsApp Group Join Now

Crime News: मॉल में चल रहे स्पा सेंटर की आड़ में गलत काम कर रही 4 लड़कियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह मामला राजस्थान के बांसवाड़ा शहर का है। पुलिस को जब इस मामले की जानकारी मिली कि बांसवाड़ा के नक्षत्र मॉल में स्पा की आड़ पर गलत कार्य हो रहा है, तो शहर के डीएसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़ के निर्देशन में बनी एक टीम ने मामले को लेकर कार्रवाई शुरू की।  

जाली ग्राहक बनकर गया पुलिसकर्मी
डीएसपी राठौड़ ने एक पुलिसकर्मी को स्पा सेंटर में जाली ग्राहक बनाकर जानकारी जुटाने के लिए भेजा। पुलिसकर्मी ने वहां देखा तो स्पा की आड़ गलत कार्य किया जा रहा था। पुलिस को जैसे ही मामले की जानकारी मिली तो पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारा। छापेमारी में पुलिस में मौके से 4 लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान मौके पर डीएसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़ सहित सभी पुलिसकर्मी मौजूद थे। 

आपको बता दें कि गिरफ्तार चारों लड़कियों को राज तालाब थाना में ले जाया गया। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। 

बांसवाड़ा शहर के नक्षत्र मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। जैसे ही पुलिस ने जाली ग्राहक बनकर छापा मारा तो मौके से 4 लड़कियों को गिरफ्तार किया। मामले कि जानकारी मिलते ही आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच जुटाने में लगी हुई है।