Five Cheap Countries: दुनिया के 5 सबसे सस्ते देश जहां लग्जरी लाइफ जीना है बेहद आसान, यहां जानिए इन देशों के बारे में

आज के महंगाई भरे जमाने में लग्जरी लाइफ जी पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। लेकिन हर कोई लग्जरी लाइफ जीना बेहत पसंद करता है।
 
Five Cheap Countries
WhatsApp Group Join Now

Five Cheap Countries: आज के महंगाई भरे जमाने में लग्जरी लाइफ जी पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। लेकिन हर कोई लग्जरी लाइफ जीना बेहत पसंद करता है। लेकिन आज के महंगाई भरे जमाने में कई ऐसे देश है जहा बहुत ही कम पैसों में लग्जरी लाइफ बेहत ही आसानी से जी सकते है। इन देशों में रहकर आप गाड़ी-बंगला आसानी से  खरीद सकते है। आइये आज हम आपको उन देशों के बारे में बताते है जहां आज के जमाने में भी आप लग्जरी लाइफ आसानी से जी सकते है।  

साउथ अफ्रीका 
साउथ अफ्रीका दुनिया का एक शानदार देश है। यहां अलग-अलग देशों से टूरिस्टर घूमने आते हैं और तमाम लोग यहां आकर अपना पूरा जीवन ब‍िता देते हैं। इस देश की प्राथमिक भाषा अंग्रेजी है। यहां एक महीने रहने का खर्च करीब 937 डॉलर हर महीना है। अगर भारतीय रुपये के हिसाब से देखें तो यह 76 हजार रुपये बैठता है। इतने पैसों में यहां घर भी आसानी से मिल जाता है। 

यहां महंगाई बहुत ही कम
आपको बता दें कि चीन, लाओस, कंबोडिया और दक्षिण चीन सागर से घिरे इस खूबसूरत देश में महंगाई बहुत ही कम है। इस देश में केवल 639 डॉलर में एक महीने बेहतरीन जिंदगी जी सकते है। अगर यहां की करंसी को भारतीय रुपये में देखें जाए तो यह 52 हजार के करीब बैठती है। 

मेक्सिको
मेक्सिको दूसरा सबसे बड़ा लैटिन अमेरिकी देश है। ये दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। यहां की भाषा स्पेनिश है। इस देश की लगभग 70% आबादी शहरी क्षेत्रों में रहती है। यह अमेरिका की रिफाइंड एंसेंट कल्‍चर का भी घर है। आपको बता दें कि यहां रहने की लागत 678 अमेरिकी डॉलर है, जो की भारतीय रुपए में लगभग 55 हजार रुपये महीना है। इस देश में खाने की चीज़ें और कारें बहुत ही सस्ते दामों में मिलती हैं। 

चीन
चीन भी दुनिया का सबसे सस्ता देश है। यहां महज 752 डॉलर में प्रतिमाह का खर्च चलाया जा सकता है। भारतीय रुपये में बात करें तो यह लगभग 61 हजार रुपये बैठती है। इतने पैसों में यहां शानदार लाइफ जी सकते हैं। बता दें कि चीन में अन्य एशियाई देशों की तुलना में औसत वेतन लोगों को ज्यादा मिलता है। 

पौलेंड 
पौलेंड दुनिया का एक ऐसा देश है जहां बहुत ही कम पैसों में महीने भर का गुजरा किया जा सकता है। पौलेंड में केवल 882 डॉलर में आप एक महीने का गुजार आराम से कर सकते हैं। पोलैंड रहने और काम करने के मामले में सबसे सस्ते यूरोपीय देशों में से एक है। यहां वारसॉ जैसे शहर बहुत आधुनिक हैं।