दंगल गर्ल Fatima Sana Shaikh का छलका दर्द, बोली- संबंध बनाने के बदले मिलते थे फिल्म के ऑफर

 
दंगल गर्ल Fatima Sana Shaikh का छलका दर्द, बोली- संबंध बनाने के बदले मिलते थे फिल्म के ऑफर
WhatsApp Group Join Now

बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार होते हैं जिन्हें एक ही फिल्म के बाद कामयाबी मिल जाती है।उन्हीं में से एक अदाकारा फातिमा सना शेख भी रही है। इन्होंने आमिर खान की फिल्म दंगल में आमिर की बेटी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इनकी फिल्म सुपरहिट रही। लेकिन बॉलीवुड में सिक्का जमाना इतना आसान नहीं है। Fatima Sana Shaikh ने इसके लिए काफी पसीने बहाए हैं।

Fatima Sana Shaikh को अपने फिल्मी करियर के शुरू करने से पहले कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने अपने हाल के ही एक इंटरव्यू में इस बात को स्वीकारा की शुरुआती दौर उन्हें पर उन्हें किस तरह की दिक्कतो का सामना करना पड़ा।

Fatima Sana Shaikh का कहना था कि फिल्मों में काम पाने के लिए उन्हें किस तरह लोगों के ताने सुनने पड़ते थे। कोई कहता कि वो अभिनेत्री बनने की बिल्कुल काबिल नहीं है क्योंकि दीपिका और ऐश्वर्या के जैसे खूबसूरत नहीं है। यहां तक कि उन्हें कास्टिंग काउच जैसी तकलीफो हो को भी झेलना पड़ा था। इन सब की वजह से इनकी किसी फिल्म में काम नहीं मिला। इसके अलावा फातिमा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई बातें बताई।

दंगल गर्ल Fatima Sana Shaikh का छलका दर्द, बोली- संबंध बनाने के बदले मिलते थे फिल्म के ऑफर

फातिमा ने सेक्सिज्म को लेकर दुखड़ा रोया अभिनेत्री का कहना था कि शुरू में उन्हे सेक्सिज्म का भी सामना करना पड़ा था।यही नहीं उन्हें कास्टिंग काउच का सामना भी कहीं - कहीं करना पड़ा था। लोगो का कहना था कि फिल्मों में काम मिलने का केवल यही रास्ता है फातिमा ने इससे आगे बताया कि उनके साथ ठीक ऐसा ही हुआ है और इस वजह से कई बार उनके हाथ से फिल्में निकल गई ऐसा फिल्मों में ही नही बल्कि और भी फील्ड में होता आया है।

पर्सनल लाइफ को लेकर ये कहा अभिनेत्री ने बताया कि जब वो केवल 3 साल की थी, तभी उन्हें इतनी छोटी सी उम्र में उन्हें यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा।ऐसे में आप सोच लीजिए कि इस दुनिया में सेक्सिज्म किस स्तर तक फैल चुका है।आप खुद समझ सकते है। किस तरह से आपको समाज में अपनी पहचान बनाने और नाम कमाने के लिए सेक्सिज्म जैसी गलत चीजों का सामना करना पड़ता है।