शादी के बाद Alia Bhatt के बदले तेवर, यूजर्स ने कहा- मैडम इतनी जल्दी बदल जाओगी सोचा न था

 
शादी के बाद Alia Bhatt के बदले तेवर, यूजर्स ने कहा- मैडम इतनी जल्दी बदल जाओगी सोचा न था
WhatsApp Group Join Now

Alia Bhatt और Ranbir Kapoor ने हाल में शादी में ही शादी की है। इन्होंने 14 अप्रैल को अपने घर में वास्तु में परिवार और खास दोस्त की उपस्थिति में शादी रचाई और शादी के बाद दोनों ही अपने-अपने काम में बिजी हो गए, लेकिन सोशल मीडिया यूजर इनको ट्रोल करने का एक भी चांस नहीं गवां रहे है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अभी ज्यादा दिन नहीं बीते हैं।इसे केवल 15 दिन ही हुए हैं, लेकिन शादी के बाद ये अपने काम में व्यस्त हो गए हैं और मनाली से रणबीर का वीडियो सामने आया है, तो वही दूसरी तरफ आलिया भट्ट को भी प्राइवेट एयरपोर्ट पर चलते फिरते स्पॉट किया गया है। हाल में आलिया को दोबारा से शहर के बाहर देखा गया। इस दौरान आलिया ने अपने कंफर्ट के अनुसार बेहद सेक्सी लुक में दिखाई दी। सोशल मीडिया यूजर्स को आलिया का ये खास अंदाज जरा भी पसंद नहीं आया क्योंकि वो नई नवेली दुल्हन जैसी बिल्कुल नहीं लग रही थी। यही वजह है कि ये ट्रोलिंग का शिकार हो गई।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया शहर से बाहर जाने के दौरान ब्लैक कलर की डेनिम शर्ट के साथ ही ओवरसाइज्ड शर्ट पहन रखी है।वही आंखों में इन्होंने सनग्लासेस लगाया हुआ है। बालो को पोनी टेल बांधे दिख रही है। इनके हाथ में टोट बैग भी ले रखा था। अपने लुक को और कंप्लीट करने के लिए इन्होंने पैर में हाई हील्स को न पहनकर हाई हील्स को अवॉइड कर व्हाइट फ्लिप-फ्लॉप्स चुना था। आलिया का ये खास लुक अपने आप में बेहद ग्लैमरस और आरामदायक था इसमें कोई शक नही लेकिन लोगों को इनका ये लुक फूटी आंख नहीं सुहाया।

इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर किया था। इसके कमेंट बॉक्स में गौर करें तो इसमें यूजर के काफी दिलचस्प कमेंट लिखे हुए थे। इसे देखकर तो ये नही लगता है। कि इनकी हाल में शादी हुई है। एक यूजर्स का कहना था' हिंदुस्तानी हो तो कल्चर को भी बखूबी रूप से फॉलो करो। शादी के बाद आलिया के सिर में एक दिन सिंदूर नहीं नजर आया 'दूसरे यूजर लिखना था इन्हें देख कर कौन कहेगा की हाल में ही शादी हुई है। वहीं कुछ लोगों ने तो आलिया की शर्ट ट्रोल करते हुए लिखा कि ' जल्दबाजी में शायद रणबीर की शर्ट पहन ली क्या '।