5 Babies Born : पहले से 7 बच्चों की मां है ये महिला, अब एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म; जानें कहां का है मामला

वैसे तो आये दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। कई घटनाएं तो ऐसी होती हैं जिनपर विश्वास करना भी मुश्किल हो जाता है। 
 
5 Babies Born
WhatsApp Group Join Now

5 Babies Born : वैसे तो आये दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। कई घटनाएं तो ऐसी होती हैं जिनपर विश्वास करना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं इन दिनों एक मामला तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमे कहा जा रहा है कि महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया है। जी हां, मामला पोलैंड का है और इसे जानकर सभी हैरान हैं।  

बता दें कि यह खुशनुमा एहसास होने के साथ-साथ कई तरह की शारीरिक दिक्कत भी पैदा कर सकता है। हाल ही में इस खबर ने अखबार के पहले पेज पर अपनी जगह बनाई है। वहीं मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक 'क्राको यूनिवर्सिटी' के हॉस्पिटल में  एक 37 साल की महिला ने 5 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। 

महिला के हैं अब कुल 12 बच्चे

खास बात यह है कि महिला के पहले से ही 7 बच्चे हैं। इस महिला का नाम डोमिनिका क्लार्क बताया जा रहा है। आप यह जानकर चौंक जाएंगे  कि डोमिनिका क्लार्क ने अपनी प्रेग्नेंसी के 28वें सप्ताह में ही 5 बच्चे को जन्म दे दिया। बताया जा रहा है कि इसमें तीन लड़कियां और दो लड़के हैं। महिला के ये सभी बच्चे सिजेरियन सेक्शन में हुए हैं। इन सभी बच्चों का वजन 710 से लेकर 1400 ग्राम के बीच में है।

बता दें कि बच्चों का जन्म समय से पहले हो गया है जिसके चलते इनकी सेहत का खास ख्याल रखा जा रहा है। लेकिन इस समय सभी का स्वास्थ्य सही है। इसके साथ ही सभी बच्चों को ब्रीथिंग सपोर्ट पर रखा गया है। वहीं बच्चों के जन्म पर मां क्राको का कहना है कि मैंने जैसा उम्मीद किया था उससे ज्यादा अच्छा मैं महसूस कर रही हूं।