भारत ने टोक्यो में एक ही कैटगरी में जीते दो गोल्ड मेडल, शूटिंग में मनीष नरवाल ने लहराया परचम

 
manish narwal 4 sep 2021
WhatsApp Group Join Now

Chopal Tv, Haryana

टोक्यो ओलंपिक में भारत ने बहुत प्रदर्शन किया और उसके बाद टोक्यो पैरालिंपिक गेम्स 2020 में भारत बेहद शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने अब तो दो गोल्ड मेडल हासिल किए थे लेकिन अब भारत के मनीष नरवाल ने शूटिंग की मिक्सड 50 मीटर SH1 कैटेगरी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

टोक्यो ओलंपिक में इस साल भारत का ये 15वां मेडल और तीसरा गोल्ड मेडल है। सबसे अच्छी बात ये है कि इसी कैटेगरी में सिल्वर मेडल भी भारत के ही नाम रहा। भारत के सिंहराज ने भी इसी कैटेगरी में चांदी पर अपना निशाना लगाया।  


मनीष नरवाल और सिंहराज ने शूटिंग की मिक्सड 50 मीटर SH1 कैटेगरी में गोल्ड और सिल्वर अपने नाम किए हैं। मनीष नरवाल ने 218.2 का स्कोर कर गोल्ड जीता और सिंहराज 216.7 के स्कोर के साथ सिल्वर जीता। जिसके बाद भारत के नाम मेडल की कुल संख्या 15 हो गई है।

भारत के नाम अबतक कुल 3 गोल्ड 7 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। बता दें कि ये दोनों ही शूटर हरियाणा के फरीदाबाद शहर के रहने वाले हैं। क्वालिफिकेशन दौर में मनीष सातवें नंबर पर रहे थे और सिंहराज चौथे नंबर पर थे। अब तक भारत तीन गोल्ड जीत चुका है।


मनीष से इसे पहले अवनि लखेरा और सुमित अंतिल ने गोल्ड जीता था। भारत का ये पैरालंपिक खेलों में अबतक का सबसे शानदार प्रदर्शन है। इन सभी खिलाड़ियों को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है।