Champions Trophy से पहले दिल को तोड़ने वाली खबर, नहीं रहे मुंबई टीम के पूर्व कप्तान, हार्ट अटैक से हुई निधन

 
नहीं रहे मुंबई टीम के पूर्व कप्तान
WhatsApp Group Join Now
 

मुंबई के पूर्व कप्तान और चयनकर्ता मिलिंद रेगे का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 76 साल के थे। बता दें कि पिछले रविवार को रेगे को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज करीब 6 बजे उनका निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं।

ये पहली बार नहीं है। इससे पहले ऑलराउंडर के रूप में खेलने वाले रेगे को 26 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ा था लेकिन वह क्रिकेट के मैदान पर वापस लौटे और रणजी ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी भी की। उन्होंने 1966-67 और 1977-78 के बीच 52 प्रथम श्रेणी मैच खेले और अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी गेंदबाजी से 126 विकेट लिए। उन्होंने बल्ले से भी योगदान दिया और 23.56 के औसत से 1,532 रन बनाए।

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के बचपन के दोस्त रेगे ने गावस्कर के साथ ही स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई की और दादर यूनियन स्पोर्टिंग क्लब में उनके साथ खेला।

एमसीए के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने एक बयान में कहा, ‘‘मिलिंद रेगे सर के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। मुंबई क्रिकेट के दिग्गज। एक खिलाड़ी, चयनकर्ता और मार्गदर्शक (मेंटर) के रूप में उनका योगदान अमूल्य था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनके मार्गदर्शन ने क्रिकेटरों की पीढ़ियों को आकार दिया और उनकी विरासत को हमेशा संजोया जाएगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना।’’