हरियाणा की बेटी शैफाली वर्मा ने रचा इतिहास, महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरे शतक का बनाया रिकॉर्ड
Shafali Verma Fastest Double Hundred: हरियाणा के रोहतक की शेफाली वर्मा ने महिला टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही शेफाली वर्मा महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाली इकलौती बल्लेबाज बन गईं हैं।
शेफाली ने 194 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में दमदार प्रदर्शन के बाद भारतीय महिला टीम ने एकमात्र टेस्ट मुकाबले के पहले ही दिन ही ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है।
FASTEST DOUBLE HUNDRED IN WOMEN'S TEST CRICKET HISTORY 🇮🇳
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 28, 2024
194 balls by 20-year-old Shafali...!!!! pic.twitter.com/VJovz7pbme
बता दें कि रोहतक के एक सामान्य परिवार में जन्मी शेफाली ने 15 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया। भारतीय महिला टीम की ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा को महिला क्रिकेट में सहवाग के नाम से भी जाना जाता है।
शेफाली वर्मा ने महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक लगाया। टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने के बाद शेफाली के पिता संजीव वर्मा ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। शेफाली न केवल निडर होकर खेली, बल्कि उसने अपनी पूरी पारी में एक भी गलत शॉट नहीं लगाया।