Champion Trophy: चैपिंयन ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड, द. अफ्रीका को हराया

न्यूजीलैंड ने 363 रन का टारगेट चेज कर रही अफ्रीकी टीम 9 विकेट पर 312 रन ही बना सकी। कप्तान मिचेल सैंटनर ने 3 विकेट झटके। मैट हेनरी और ग्लेन फिलिप्स को 2-2 विकेट मिले। एक-एक विकेट माइकल ब्रेसवेल और मिचेल सैंटनर को मिले। साउथ अफ्रीका से डेविड मिलर ने शतक बनाया। उन्होंने 67 बॉल पर सेंचुरी जड़ी। कप्तान टेम्बा बावुमा (56 रन) और रासी वान डर डसन (69 रन) ने अर्धशतक बनाए।
कीवियों की ओर से रचिन रवींद्र (108 रन) और केन विलियम्सन (102 रन) ने शतकीय पारियां खेलीं, जबकि डेरिल मिचेल (49 रन) और ग्लेन फिलिप्स (49 रन) फिफ्टी बनाने से चूक गए। लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट झटके। रबाडा को 2 विकेट मिले। वायन मुल्डर को एक विकेट मिला।
चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने डेविड मिलर
35 वर्षीय बल्लेबाज ने 67 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का सातवां शतक है। इस दौरान मिलर ने 149.25 के स्ट्राइक रेट से 10 चौके और चार छक्के लगाए। इसी के साथ वह चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए।
चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज (गेंदों के हिसाब से)
गेंदें खिलाड़ी टीम विपक्षी टीम स्थान वर्ष
67 डेविड मिलर दक्षिण अफ्रीका न्यूजीलैंड लाहौर 2025*
77 वीरेंद्र सहवाग भारत इंग्लैंड कोलंबो 2002
77 जोश इंग्लिस ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड लाहौर 2025
80 शिखर धवन भारत दक्षिण अफ्रीका कार्डिफ 2013
87 तिलकरत्ने दिलशान श्रीलंका दक्षिण अफ्रीका सेंचुरियन 2009