पत्रकारों, संपादकों और साहित्यकारों पर रणदीप घणघस ने लिखी किताब, सीएम ने किया विमोचन

Sahab Ram, Chaupal Tv हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने आज रोहतक में पूर्व पत्रकार एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रणदीप घनगस द्वारा लिखित किताब यशस्वी हरयाणवी हस्ताक्षर (साहित्यकार संपादक पत्रकार) का विमोचन किया। किताब के लेखक...
 
WhatsApp Group Join Now

Sahab Ram, Chaupal Tv
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने आज रोहतक में पूर्व पत्रकार एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रणदीप घनगस द्वारा लिखित किताब यशस्वी हरयाणवी हस्ताक्षर (साहित्यकार संपादक पत्रकार) का विमोचन किया।
किताब के लेखक रणदीप घनगस को  साहित्कारों और पत्रकारों पर लिखी इस किताब के प्रकाशन पर बधाई और शुभकामनाएं दी। विमोचन के सादगी पूर्ण  कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और करनाल के सांसद संजय भाटिया ,प्रदेश के संगठन महामंत्री  सुरेश भट्ट, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी,पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, रोहतक भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय बंसल भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने किताब की प्रशंसा करते हुए कहा कि रणदीप घनगस द्वारा लिखित किताब यशस्वी हरयाणवी हस्ताक्षर में विभिन्न पत्रकारों संपादकों और साहित्यकारों के जीवन के बारे में लिखा गया है लेखक रणदीप घनगस खुद भी एक पत्रकार रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि यह किताब पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए भी बहुत लाभदायक रहेगी उन्हें हरियाणा के उन पत्रकारों और संपादकों के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी जिनके बारे में अब तक बहुत कम लिखा गया था खासकर जिनका जन्म हरियाणा की भूमि की सन 1800 से 1900 के बीच में हुआ था ।