मोदी कैबिनेट में सुनीता दुग्गल की इंट्री, रतनलाल कटारिया आउट, सूत्रों के हवाले से खबर

 
मोदी कैबिनेट में सुनीता दुग्गल की इंट्री, रतनलाल कटारिया आउट, सूत्रों के हवाले से खबर
WhatsApp Group Join Now

केंद्रीय मंत्रिमंडल में आज शाम को विस्तार होना है जिसके लिए शपथ ग्रहण समारोह की पूरी तैयारी कर दी है। मोदी कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार के बीच कई मंत्रियों को इस्तीफा देना पड़ा है वहीं कई नये चेहरों को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को कैबिनेट से हटा दिया गया है। उन्हें लंबे समय से बीमार होने के चलते हटाया गया है।

मोदी कैबिनेट में सुनीता दुग्गल की इंट्री, रतनलाल कटारिया आउट, सूत्रों के हवाले से खबर

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी से इस्तीफा मांगा गया है। इसके अलावा श्रम मंत्री संतोष गंगवार से भी इस्तीफा लिया गया है। यही नहीं सदानंद गौड़ा का भी पत्ता कट गया है और शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोतरे से भी इस्तीफा ले लिया गया है। बंगाल के सांसद बाबुल सुप्रियो से भी वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा ले लिया गया है।

हरियाणा के अंबाला से चौथी बार सांसद रतनलाल कटारिया से भी इस्तीफा ले लिया गया है। राज्य मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी का भी इस्तीफा ले लिया गया है। हेल्थ मिनिस्टर डॉ. हर्षवर्धन को भी कैबिनेट से हटाया जा सकता है। वहीं मंगलवार को ही सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत को हटाकर उन्हें कर्नाटक के राज्यपाल का जिम्मा दिया गया था।

मोदी कैबिनेट में सुनीता दुग्गल की इंट्री, रतनलाल कटारिया आउट, सूत्रों के हवाले से खबर

हरियाणा से संबंध रखने वाले रतनलाल कटारिया जल शक्ति राज्यमंत्री थे, उनका इस्तीफा हो गया है। अब माना जा रहा है कि उनकी जगह पर सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल जगह लेंगी।

22 साल तक इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट में रहीं सुनीता दुग्‍गल हरियाणा के सिरसा से लोकसभा सांसद हैं। 2014 में उन्‍होंने वीआरएस ले लिया। विधानसभा चुनाव हारने के बाद उन्‍हें 2019 के लोकसभा चुनाव में मौका दिया गया। केमिस्‍ट्री में एमएससी करने वाली सुनीता फिलहाल हरियाणा से इकलौती महिला सांसद हैं। उन्हें केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

रतन लाल कटारिया ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। रतन लाल कटारिया हरियाणा में अंबाला निर्वाचन क्षेत्र के सांसद हैं। वे 13 वीं लोकसभा में अंबाला से चुने गए जहाँ उन्होंने कांग्रेस के फूल चंद मुलाना को 1,24,478 मतों के अंतर से हराया। हालांकि, वे 2004 और 2009 में अंबाला में कांग्रेस की शैलजा से लगातार दो बार चुनाव हार गए थे।

मोदी कैबिनेट में सुनीता दुग्गल की इंट्री, रतनलाल कटारिया आउट, सूत्रों के हवाले से खबर

​​​​​​​गौर रहे कि हरियाणा की तरफ से केंद्र में फिलहाल 3 मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कृष्ण पाल गुर्जर और रतन लाल कटारिया थे। ऐसे में फेरबदल में किसी की लॉटरी लगती है या फिर इन तीनों में से किसी को बदला जाता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री आवास पहुंचने वालों में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र से राज्यसभा के सदस्य नारायण राणे, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, हरियाणा के सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल शामिल हैं।

दिल्ली से भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी, उत्तराखंड से सांसद अजय भट्ट, कर्नाटक से सांसद शोभा करंदलाजे, महाराष्ट्र से सांसद प्रीतम मुंडे, अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल, लोक जनशक्ति पार्टी के पारस गुट के पशुपति पारस सहित कुछ अन्य नेता शामिल हैं।

इनके मंत्री बनने की सबसे अधिक संभावना

1. ज्योतिरादित्य सिंधिया
2. सर्वानंद सोनोवाल
3. अजय भट्ट
4. कपिल पाटिल
5. शांतनु ठाकुर
6. पशुपति पारस
7. नारायण राणे
8. मीनाक्षी लेखी
9. शोभा करांडलजे
10. अनुप्रिया पटेल
11. हिना गावित
12. अजय मिश्रा
13. सुनीता दुग्गल
14. भागवत कराड
15. भारती पवार

16.भानु प्रताप वर्मा

17. मनोज तिवारी

18. आरसीपी सिंह

19. राजीव चंद्रशेखर

मोदी कैबिनेट में सुनीता दुग्गल की इंट्री, रतनलाल कटारिया आउट, सूत्रों के हवाले से खबर

इन मंत्रियों को मिल सकता है प्रमोशन

कैबिनेट विस्तार में नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के अलावा कुछ मंत्रियों का प्रमोशन भी हो सकता है। अनुराग ठाकुर, पुरुषोत्तम रुपाला, मनसुख मांडविया और जी. किशन रेड्डी को कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

कैबिनेट में 13 इंजीनियर और 5 डॉक्टरों को मिलेगा मौका

पीएम मोदी के कैबिनेट विस्तार में 13 इंजीनियर, 5 डॉक्टरों को मौका मिलेगा। इसके साथ मोदी की नई टीम में 11 महिलाओं को मौका मिल सकता है। कैबिनेट में चार पूर्व मुख्यमंत्रियों को शामिल किया जाएगा।

मोदी कैबिनेट में सुनीता दुग्गल की इंट्री, रतनलाल कटारिया आउट, सूत्रों के हवाले से खबर