Lok Sabha: मोदी के भरोसे पर खरे उतरे राव इंद्रजीत, इस बार बढ़ा कद, मिले 3 मंत्रालय

राव इंद्रजीत को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में केंद्रीय राज्य मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 
मोदी के भरोसे पर खरे उतरे राव इंद्रजीत, इस बार बढ़ा कद, मिले 3 मंत्रालय
WhatsApp Group Join Now

Lok Sabha: राव इंद्रजीत को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में केंद्रीय राज्य मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पिछली सरकार में राव इंद्रजीत के पास 2 मंत्रालयों की जिम्मेदारी थी। इस बार मोदी सरकार ने राव का कद बढ़ा दिया है। 

पिछली बारि उन्हें जो मंत्रालय सौंपे गए थे, उन विभागों के कार्यों में वह मोदी के पैमाने पर पूरी तरह खरे उतरे थे। एक बार फिर से उन्हें मंत्री पद सौंपा गया है। वह 5वीं बार केंद्र में मंत्री बने हैं। वह कांग्रेस सरकरा में विदेश राज्य मंत्री और केंद्रीय रक्षा उत्पादन राज्य मंत्री का पद संभाल चुके हैं।

राव इंद्रजीत अहीरवाल क्षेत्र के बड़े नेता है। इस क्षेत्र में राव का अच्छा दबदबा है। राव भिवानी-महेंद्रगढ़ से जीते बीजेपी सांसद धर्मबीर की जीत में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

इसलिए इस बार उनके मंत्रालय दो से बढ़ाकर तीन कर दिए गए हैं। गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से तीसरी बार जीते राव इंद्रजीत के पास जीत का काफी लंबा रिकॉर्ड है। देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुंचने से पहले वह चार बार विधायक बनकर हरियाणा विधानसभा में भी पहुंचे हैं। इस दौरान वे कैबिनेट और राज्य मंत्री के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

दक्षिण हरियाणा में विकास कार्यों में तेजी आएगी
उनके केंद्रीय मंत्री बनाने के बाद दक्षिण हरियाणा में विकास कार्यां में तेजी आएगी। इसमें दिल्ली से अलवर जोड़ने वाली रैडिप रेल योजना, खेड़कीदौला टोल, मेवात को रेल से जोड़ने की योजना, क्षेत्र में आईआईटी जैसे संस्थान लाने में अहम भूमिका रहेगी।