Haryana Congress : हरियाणा में भी कर्नाटक वाला फार्मूला अपनाएगी कांग्रेस पार्टी, दीपेंद्र हुड्डा ने किया ट्वीट

हरियाणा में लोकसभा चुनाव में एक साल और विधानसभा चुनावों में डेढ़ साल का समय है। लेकिन हरियाणा में कांग्रेस अब सक्रिय होती दिख रही है। 
 
हरियाणा में भी कर्नाटक वाला फार्मूला अपनाएगी कांग्रेस पार्टी
WhatsApp Group Join Now

Haryana Congress: हरियाणा में लोकसभा चुनाव में एक साल और विधानसभा चुनावों में डेढ़ साल का समय है। लेकिन हरियाणा में कांग्रेस अब सक्रिय होती दिख रही है।

अगले साल होने वाले इलेक्शन से पहले ही कांग्रेस ने चुनावी वादे करना शुरू कर दिया है। 

कर्नाटक में बंपर जीत पर सवार कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा में भी कई फ्री सौगातों का वादा किया है। 

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को एक ट्वीट कर कहा कि हरियाणा में उनकी सरकार आने पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। 

दीपेंद्र हुड्डा ने ट्वीट कर लिखा, "हरियाणा वासियों से हमारा वादा है, 2024 कांग्रेस सरकार बनने पर:- 500 रुपये में रसोई गैस, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 2,00,000 खाली पड़े सरकारी पदों पर पक्की भर्ती, बुढ़ापा पेंशन 6000 रुपये हर महीने, पुरानी पेंशन योजना बहाल, गरीब परिवारों को 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट दिए जाएंगे।" 

आपको बता दें कि हाल ही में कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी ने चुनाव से पहले लोगों से पांच ‘वादे’ (गारंटी) किए थे। 

माना जा रहा है कि पार्टी की जीत में अन्य समीकरणों के अलावा 'चुनावी वादों' ने भी काफी असर दिखाया। 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के एक सप्ताह बाद शनिवार को सिद्धारमैया के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हो गया। 

शपथ ग्रहण के कुछ देर बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस की ओर से विधानसभा चुनाव में दी गई पांच ‘गारंटी’ को लागू करने को ‘सैद्धांतिक ’मंजूरी प्रदान की गई।

जहां कर्नाटक में 200 यूनिट फ्री बिजली का वादा था तो वहीं हरियाणा में इसे बढ़ाकर 300 यूनिट कर दिया गया है। 

कांग्रेस की पांच "गारंटियों" ने संभवतः एक गेम-चेंजर का काम किया था। क्योंकि उनमें महिलाओं को लेकर कई वादे थे। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं में पांच "गारंटियों" को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी गई थी और लगभग 70% महिलाओं ने कांग्रेस को वोट दिया था।

वहीं सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के मुद्दे के जोर पकड़ने के साथ, हरियाणा कांग्रेस के नेता ने फिर से वादा किया 

कि अगर पार्टी 2024 के विधानसभा चुनावों में सत्ता में आती है तो राज्य कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाएगा। 

हरियाणा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा कांग्रेस 'विपक्ष आपके समक्ष' अभियान चला रही है। 

इसके तहत वे लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। कार्यक्रमों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान, पार्टी के कई विधायक, नेता और पार्टी के फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।