Congress List: हरियाणा समेत कई राज्यों में कांग्रेस ने सोशल मीडिया चेयरपर्सन किए नियुक्त, देखें पूरी लिस्ट

 
Congress List: हरियाणा समेत कई राज्यों में कांग्रेस ने सोशल मीडिया चेयरपर्सन किए नियुक्त, देखें पूरी लिस्ट
WhatsApp Group Join Now

Congress Social Media Chairpersons List: कांग्रेस ने अब सोशल मीडिया पर भी अपनी टीम को मजबूत करना शुरु कर दिया है जिसके चलते आज कई राज्यों में सोशल मीडिया के लिए टीमें नियुक्त की गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से हरियाणा सहित कई राज्यों के चेयरपर्सन और स्टेट कोर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं।

इस कड़ी में एआईसीसी की ओर से हरियाणा के सोनीपत से कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र पंवार को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का चेयरपर्सन बनाया गया है,जबकि अभिजीत लाल सिंह, जसवीर सिंह, जगन डागर, सुधीर चौधरी, सुभाष गुगनानी, सूरजमल रोज, वर्धन यादव और कपिल खेतरपाल को स्टेट कोर्डिनेटर लगाया गया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस की ओर से संगठन में लंबी सूची का ऐलान किया गया है। एआईसीसी की ओर से हरियाणा के अलावा यूपी, अरुणाचल प्रदेश, पांडेचरी, जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़ में चेयरपर्सन और स्टेट कोर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस में इसी साल अप्रैल माह में कांग्रेस हाईकमान ने बड़ा बदलाव करते हुए कुमारी सैलजा की जगह होडल के पूर्व विधायक उदयभान को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया था, जबकि चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए थे।