लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन, इन नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता, जानिये वजह ?

देशभर में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है। अब राजनीतिक पार्टियों को चुनावों के परिणाम का इंतजार है।
 
लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन,  इन नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता, जानिये वजह ? 
WhatsApp Group Join Now

Chandigarh Congress: देशभर में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है। अब राजनीतिक पार्टियों को चुनावों के परिणाम का इंतजार है। इसी बीच चंडीगढ़ में कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच नेताओं को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है और 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इसके अलावा पांच अन्य नेताओं को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटा दिया गया है। 


बताया जा रहा है कि, दिल्ली से पार्टी हाईकमान के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। चंडीगढ़ कांग्रेस से जिन नेताओं को सस्पेंड कर 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। उनमें चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष दीपा दुबे भी शामिल हैं। जिन्हें हाल ही में महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। दीपा दुबे चुनाव के बीच चंडीगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एचएस लकी और उम्मीदवार मनीष तिवारी को लेकर विरोधी तेवर में दिख रहीं थी। 


वहीं चंडीगढ़ कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट रहे अनवर उल हक को भी सस्पेंड किया गया है। इसके अलावा चंडीगढ़ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि ठाकुर, सचिव साहिल दुबे और सदस्य अभिषेक शर्मा पर यह कार्रवाई की गई है। लोकसभा चुनाव के बाद चंडीगढ़ कांग्रेस से जिन नेताओं को पद हटाया गया है, उनमें पूर्व मेयर रहे हरफूल चंद कल्याण को उपाध्यक्ष पद, विनोद शर्मा को महासचिव पद, मनोज गर्ग को सचिव पद से,  सतीश कैंथ को प्रवक्ता के पद और हाकम सरहदी को सचिव के पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। 


 जानकारी के अनुसार इन सभी नेताओं पर चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियां करने के चलते कार्रवाई की गई है। बताया रहा है कि इन नेताओं ने पार्टी अनुशासन के परे जाकर काम किया। जिसके बाद चंडीगढ़ में कांग्रेस के चुनाव ऑब्जर्वर रहे एस जगदीश ने पार्टी की हाईकमान को इस संबंध में रिपोर्ट दी और इसके बाद यह एक्शन लिया गया।