हरियाणा में जजपा लोकसभा और विधानसभा चुनाव में इस पार्टी के साथ गठबंधन में लड़ेगी चुनाव, दुष्यंत चौटाला ने दी जानकारी

 
हरियाणा में जजपा लोकसभा और विधानसभा चुनाव में इस पार्टी के साथ गठबंधन में लड़ेगी चुनाव, दुष्यंत चौटाला ने दी जानकारी
WhatsApp Group Join Now



हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी हरियाणा सरकार के गठबंधन के साथी दुष्यंत चौटाला ( deputy cm dushyant chautala ) रविवार को मीडिया से रूबरू हुए। दुष्यंत चौटाला ने भारतीय जनता पार्टी ( Bharatiya Janata Party ) के साथ गठबंधन ( alliance ) को लेकर तमाम सवालों के जवाब बेहद ही कूटनीतिक ढंग से दिए और भाजपा के साथ लंबे चलने की रणनीति का इशारा किसी सियासी दिग्गज की तरह सवालों के जवाब में कर गए। दुष्यंत ने मजाकिया लहजे में यह भी कहा कि मेरी वजह से कुछ लोगों का बीपी बड़ा रहता है और मैं पूरी तरह से फिटनेस पर ध्यान दे रहा हूं।

इन सभी बातों को साफ करते हुए हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और जननायक जनता पार्टी ( Jannayak Janata Party ) के नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जब हम भारतीय जनता पार्टी के साथ ढाई साल पहले गठबंधन में शामिल हुए थे, तब कुछ लोगों को गलतफहमी घर कर गई थी, उनका दावा था कि यह सरकार 1 से 3 माह में गिर जाएगी लेकिन ढाई साल निकल गए इसी प्रकार से हमारा गठबंधन आगे भी काम करता रहेगा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि हरियाणा में आगे भी भाजपा के साथ मिलकर चलेंगे और पंचायत के साथ-साथ निकाय चुनाव को लेकर पार्टी संगठन व भाजपा के बीच कोई किसी प्रकार का संशय नहीं है और ना ही पहले कभी रहा है।

पंचायत और निकाय चुनाव भी इक्ट‍्ठा लड़ेंगी भाजपा और जजपा

गठबंधन में ही विधानसभा चुनाव के साथ-साथ पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर भी दोनों पार्टियां विचार मंथन के बाद मैदान में उतरेंगी। दुष्यंत ने साफ किया कि हरियाणा में जजपा आगे भी भाजपा के साथ मिलकर चलेगी। दुष्यंत चौटाला ने भाजपा व जजपा के रिश्तों पर कहा कि शहरी निकाय पंचायत चुनाव व राज्यसभा चुनाव भी दोनों पार्टियां साथ मिलकर लड़ेंगी।

सरकार की सहयोगी पार्टी जजपा ने साफ कर दिया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Elections 2024 ) और हरियाणा विधानसभा चुनाव ( Haryana assembly elections 2024 ) भी भाजपा के साथ ही मिलकर लड़े जाएंगे। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार को कहा कि भाजपा व जजपा के राजनीतिक रिश्ते मधुर हैं। लेकिन विपक्ष के कुछ लोग कई प्रकार की अफवाहें फैलाने का काम करते हैं।शहरी निकाय चुनाव को लेकर भाजपा व जजपा भले ही अलग-अलग तैयारी कर रहे हैं, लेकिन चुनाव मिलकर ही लड़ेंगे। इसी तरह पंचायत चुनाव और राज्यसभा चुनाव भी मिलकर लड़े जाएंगे।

भाजपा के साथ लंबा चलने के संकेत

दुष्यंत चौटाला ने भाजपा के साथ लंबा चलने के संकेत दिए और किसी मंजे सियासत के खिलाड़ी की तरह से जवाब दिए वह कहा विपक्षी दलों कांग्रेस, इनेलो व आम आदमी पार्टी को अपनी रणनीति बदलने के लिए मजबूर कर दिया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्ष के कुछ लोग और कांग्रेस तो लंबे समय से कहती चली आ रही है कि भाजपा व जजपा गठबंधन अधिक समय नहीं चलने वाला है। दुष्यंत चौटाला ने स्पष्ट कर दिया है कि वे आगे भी भाजपा के साथ ही मिलकर चलेंगे।

निकाय व पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि इससे पहले हुए तीन नगर निगम, एक नगर परिषद और तीन नगर पालिकाओं के चुनाव दोनों पार्टियों ने मिलकर लड़े थे। बरौदा और ऐलनाबाद विधानसभा के उपचुनाव भी गठबंधन मिलकर लड़ चुका है। उन्होंने इशारों ही इशारों में लोकदल की तरफ हमला बोला वह कहा कि कुछ लोगों का बिना वजह से बीपी बड़ा रहता है, लेकिन मैं अपनी फिटनेस और अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह से गंभीर हूं।