हरियाणा-पंजाब और हिमाचल में बारिश का येलो अलर्ट जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

हरियाणा में मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। आज शनिवार को यमुनानगर में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले दिन सिरसा का तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
हरियाणा-पंजाब और हिमाचल में बारिश का येलो अलर्ट जारी
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा में मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। आज शनिवार को यमुनानगर में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले दिन सिरसा का तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब तक हरियाणा में 120 mm बारिश होनी चाहिए थी लेकिन अब तक 34 प्रतिशत बारिश कम हुई है।

पंजाब में भी बारिश का अलर्ट

वहीं पंजाब की बात करें तो फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना और मोहाली में बारिश की संभावना है। बीते दिन बठिंडा का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब चल रहा है।

हिमाचल के इन जिलों में बाढ़ की चेतावनी

हिमाचल के कुकुमसेरी में 12.9 डिग्री और बिलासपुर में 37.9 डिग्री दर्ज किया गया है। आज निचले व मध्य इलाकों में बारिश का अनुमान है और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मध्यम इलाकों में तापमान 25 डिग्री और निचले इलाके में 29 डिग्री तापमान रहने का अनुमान है। शिमला और सिरमौर जिला में कुछेक क्षेत्रों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी की गई है।