Wife With Lover: पत्नी को फेसबुक पर जवान लड़के संग हुआ प्यार, शादी के 15 साल बाद पति को छोड़कर प्रेमी संग फरार

 
पत्नी को फेसबुक पर जवान लड़के संग हुआ प्यार, शादी के 15 साल बाद पति को छोड़कर प्रेमी संग फरार
WhatsApp Group Join Now

Wife With Lover: बिहार के मुंगेर में सोशल मीडिया पर प्यार और पति बच्चों को छोड़कर फरार होने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर दो बच्चों की मां को जवान युवक संग प्यार हो गया और दोनों बच्चों को लेकर प्रेमी संग फरार हो गई है।

दरअसल यह पूरा मुंगेर जिले के सफियाबाद ओपी क्षेत्र के हालिमपुर गांव का है। हालिमपुर गांव निवासी विक्की की शादी 15 साल पहले 2009 में बुलबुल देवी से हुई। 

बुलबुल देवी को सोशल मीडिया पर चैटिंग करते हुए पटना के एक लड़के से प्यार हो गया। दोनों का प्यार इस कदम हुआ कि महिला लोक-लाज और मान-मर्यादा को भूल गई। 3 जनवरी 2024 को महिला अपने पति को छोड़ कर प्रेमी के साथ फरार हो गई।

सफियाबाद ओपी में आवेदन देकर पीड़ित पति ने अपनी पत्नी और बच्चों को वापस लाने की गुहार लगाई है। विक्की ने बताया कि उसकी 3 जनवरी को उसकी पत्नी अपने छोटे भाई के साथ डॉक्टर को दिखाने के लिए अपने मायके धरहरा गांव के निकली। 

सुबह में ट्रेन पकड़ने के लिए उसकी पत्नी घर से निकली और वह भी अपने काम के लिए निकला। शाम में जब वह घर आया, तो उसकी पत्नी वापस नहीं आई थी। 

इसके बाद उसने पता किया, तो जानकारी मिली कि वो घर से अपने सारे कपड़े लेकर दोनों बेटियों के साथ निकल गई थी। महिला के छोटे भाई ने बताया कि जब वह स्टेशन पर पहुंची, तो उसे ट्रेन पर चढ़ा दिया और वो खुद नहीं चढ़ी। उसने कहा कि वो पीछे से आ जाएंगी। पर वो नहीं आईं।

इस मामले में साफियाबाद ओपी प्रभारी ने बताया कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। महिला के फरार होने के बाद उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि महिला अपने प्रेमी के बहकावे में आकर उसके साथ चली गई होगी। लेकिन जब से महिला गायब हुई है, तब से उसका पति बेसुध है।