White Day: इन देशों में आज के दिन मनाया जाता है व्हाइट डे, जानें क्या है इसके पीछे का उद्देश्य

पूरी दुनिया में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। लगभग सभी देशो में इस दिन कपल्स से लेकर शादीशुदा जोड़ें अपने प्यार का इजहार करते है और अपने तरीके से इसको सेलिब्रेट करते है।

 
White Day
WhatsApp Group Join Now

White Day: पूरी दुनिया में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। लगभग सभी देशो में इस दिन कपल्स से लेकर शादीशुदा जोड़ें अपने प्यार का इजहार करते है और अपने तरीके से इसको सेलिब्रेट करते है। लेकिन क्या आप लोगों को पता है कि कुछ देशों में वैलेंटाइन डे के ठीक एक महीने बाद 14 मार्च को व्हाइट डे भी मनाया जाता है। जिसका ख़ास कनेक्शन वैलेंटाइन डे से ही माना जाता है। 14 मार्च को वैलेंटाइन डे जापान सहित कई देशों में मनाया जाता है। 

जानकारी के मुताबिक जापान के अलावा चीन और दक्षिण कोरिया में भी कुछ स्थानों पर 14 मार्च को व्हाइट डे मनाया जाता है। बता दें कि जापान के कुछ हिस्सों में इसे मनाया जाता है। लेकिन जापान में इस दिन को बेहत ही खास माना जाता है। यहां इस दिन बकायदा छुट्टी रहती है। 

व्हाइट डे का सेलिब्रेशन वैलेंटाइन डे की तरह ही किया जाता है लेकिन इसे मनाने की वजह कुछ अलग होती है। जानकारी के अनुसार व्हाइट डे महिलाओं का धन्यवाद करने के लिए मनाया जाता है। बताया जाता है कि वैलेंटाइन डे पर जिन महिलाओं ने पुरुषों को गिफ्ट दिए थे, वे पुरुष व्हाइट डे में उन महिलाओं को गिफ्ट देते हैं। पुरुषों द्वारा महिलाओं को दिए गए ये गिफ्ट्स भी सफेद रंग के ही होते हैं। 

इस मौके पर पुरुष महिलाओं को सफेद रंग का गिफ्ट देते हैं। यह दिवस करीब 40 साल पहले शुरू किया गया था जो अब तक मनाया जाता है। इस दिन को जापान में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है और इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए छुट्टी भी दी जाती है।