Weather Update: चिलचिलाती गर्मी और लू से नहीं मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

देश भर में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। चिलचिलाती धूम के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
 
 चिलचिलाती गर्मी और लू से नहीं मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
WhatsApp Group Join Now

Weather Update: देश भर में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। चिलचिलाती धूम के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पूर्वी हवाओं के असर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लू वाली स्थिति से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों के बीच लू की स्थिति बनी रहेगी।  मौसम विभाग ने ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है।

मंगलवार को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला। अभी तक हवा की दिशा उत्तरी पश्चिमी थी जो अपने साथ थार रेगिस्तान की गर्मी भी ला रही थी। लेकिन, मंगलवार को हवा की दिशा में बदलाव हुआ और यह पूर्व दिशा से आने लगी। इस हवा में हल्की नमी है, जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

कितना रहा दिल्ली का तापमान
दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले की तुलना में यहां के तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 30.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मुंगेशपुर और नजफगढ़ इलाके मंगलवार को भी सबसे ज्यादा गर्म रहे। लेकिन, एक दिन पहले की तुलना में यहां के अधिकतम तापमान में भी लगभग तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

झुलसाने वाली गर्मी से राहत नहीं
मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली के लोगों को अभी झुलसाने वाली गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। बुधवार के लिए ऑरेंज और उसके बाद अगले चार दिनों के लिए गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी है। इस दौरान तेज गर्मी पड़ेगी और हवा की गति 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रहेगी। इसके चलते लोगों को लू के थपेड़े बेहाल करेंगे।

यहां का तापमान रहा सर्वाधिक
मुंगेशपुर- 44.6 डिग्री सेल्सियस

नजफगढ़- 43.9 डिग्री सेल्सियस

''खराब'' श्रेणी में हवा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली की हवा ''खराब'' श्रेणी में रहा। दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक मंगलवार को 239 रहा। एक दिन पहले यह 226 रहा था। यानी चौबीस घंटे के भीतर इसमें 13 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। धूल उड़ाने वाली सूखी हवाओं के चलते अगले दो दिनों के बीच वायु गुणवत्ता का स्तर इसी के आसपास रहने की संभावना है।

इन इलाकों की हवा सबसे खराब
शादीपुर- 332

नरेला- 284

जहांगीरपुरी- 288

आनंद विहार- 283

डीटीयू- 283