weather Update: अगले 3 दिन इन राज्यों में भीषण गर्मी और चलेगी लू, जानें मौसम विभाग की ताजा अपडेट

अप्रैल का महीना शुरु होते ही गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है।
 
अगले 3 दिन इन राज्यों में भीषण गर्मी और चलेगी लू, जानें मौसम विभाग की ताजा अपडेट
WhatsApp Group Join Now

Weather Update: अप्रैल का महीना शुरु होते ही गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। देश के कई राज्यों में लू चलनी शुरु हो गई है। अब लोगों को दिन के समय बाहर निकलने से पहले सोचना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो इन राज्यों में भयंकर गर्मी पड़ने वाली है।

कई राज्यों में पारा अभी से 35 डिग्री तक अधिक पहुंच गया है। कई इलाकों में लू की स्थिति बनी हुई है। मौसम मौसम विभाग (IMD) की मानें तो कई राज्यों में जून तक प्रचंड गर्मी की संभावनाएं जताई गई है। आने वाले पांच दिनों के दौरान महाराष्ट्र, ओडिशा, मध्य प्रदेश समेत कई इलाकों के तापमान में इजाफा देखने को मिल सकता है। बिहार की बात करें तो पटना सहित कई जिलों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

अगले 5 दिन लोगों को जमकर सताएगी गर्मी
मौसम विभाग की मानें तो 2 अप्रैल तक मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, ओडिशा में 40 से 42 डिग्री पारा दर्ज किया जा सकता है। जबकि, 5 अप्रैल तक उत्तरी कर्नाटक 36 डिग्री पारा देखने को मिल सकता है। गंगीय पश्चिम बंगाल में 41-42 डिग्री रहने के आसार जताये गए हैं।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम
औरंगाबाद का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। जबकि, भागलपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बिहार में इस बार कड़ाके की गर्मी पड़ने वाली है।

वहीं, दूसरी तरफ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी को लेकर संभावना जताई गई है। 3 अप्रैल से 5 अप्रैल के बीच उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में भी बारिश को लेकर चेतवानी जारी कर दी गई है। इसके अलावा उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 2 अप्रैल से 5 अप्रैल तक लू की चेतावनी की संभावना जताई गई है।

रायलसीमा, पूर्वी मध्य प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल में 5 अप्रैल तक बहुत गर्म मौसम की स्थिति देखने को मिलेगी। आज पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

आंधी और बिजली की चेतवानी
मौसम विभाग के मुताबिक, 3 अप्रैल से 5 अप्रैल के दौरान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

इन राज्यों में बारिश की चेतवानी
मौसम विभाग के मुताबिक, 5 अप्रैल तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।