Weather Update Monsoon: ला नीना के प्रभाव से होगी झमाझम बारिश, समय से पहले होगी मानसून की एंट्री

दक्षिण पश्चिम मानसून के मौसम में दक्षिण एशिया के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।
 
ला नीना के प्रभाव से होगी झमाझम बारिश, समय से पहले होगी मानसून की एंट्री
WhatsApp Group Join Now

Monsoon Update 2024: दक्षिण पश्चिम मानसून के मौसम में दक्षिण एशिया के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने इस महीने की शुरुआत में ही कहा था कि भारत में मानसून के मौसम में बारिश सामान्य से ज्यादा बारिश होगी। अगस्त-सितंबर तक ला नीना की स्थिति बन सकती है।

दक्षिण एशिया में सामान्य से अधिक मॉनसून वर्षा का अनुमान 

दक्षिण एशिया में सामान्य से अधिक मॉनसून वर्षा का अनुमान: रिपोर्ट
अगस्त-सितंबर तक बनेगी ला नीना की स्थिति

 

भारत में मानसून के मौसम में बारिश सामान्य से अधिक रह सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस महीने की शुरुआत में इसकी जानकारी दी थी।

इस बीच इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून के मौसम में दक्षिण एशिया के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है। साउथ एशियन क्लाइमेट आउटलुक फोरम ने मंगलवार को यह जानकारी दी। माना जा रहा है कि अगस्त-सितंबर तक ला नीना की स्थिति बन सकती है, जिससे भारत में मानसून के मौसम में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।

इस माह से होगी बारिश की संभावना

फोरम ने कहा, 'दक्षिण एशिया के अधिकांश हिस्सों में 2024 के दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम (जून-सितंबर) के दौरान सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। दक्षिण एशियाई जलवायु आउटलुक फोरम (एसएएससीओएफ) ने कहा, उत्तरी, पूर्वी और उत्तरपूर्वी हिस्सों के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

इस मौसम के दौरान दक्षिण एशिया के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है। इसमें क्षेत्र के दक्षिण-पूर्वी भाग के कुछ हिस्से शामिल नहीं हैं जहां सामान्य तापमान होने की सबसे अधिक संभावना है। एसएएससीओएफ ने कहा कि इस समय अल नीनो की मध्यम स्थिति बन रही हैं। मानसून के पहले आधे हिस्से में ‘अल नीनो-सदर्न ओशिलेशन’ की तटस्थ स्थितियां बन सकती हैं।