Weather Update: इन राज्यों में अब गर्मी दिखाएगी तेवर, अगले एक हफ्ते तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल

पिछले कुछ दिनों में कई राज्यों में हुई बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली है। लेकिन अब मौसम फिर से करवट लेने वाला है।
 
इन राज्यों में अब गर्मी दिखाएगी तेवर, अगले एक हफ्ते तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल
WhatsApp Group Join Now

Weather Update: पिछले कुछ दिनों में कई राज्यों में हुई बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली है। लेकिन अब मौसम फिर से करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक अब कुछ राज्यों में गर्मी अपने तेवर फिर से दिखाने वाली है। गर्मी के चलते इन राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी भारत में बुधवार यानि 15 मई से गर्मी का एक नया दौर शुरू होने वाला है।

 दिल्ली समेत कई राज्यों को अगले एक सप्ताह तक गर्मी परेशान करने वाली है। अभी तक प्री-मानसून वर्षा और पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश से तापमान सामान्य स्तर पर बना हुआ था। लेकिन धीरे-धीरे सूरज ने तेवर दिखाना प्रारंभ कर दिया है। भारत मौसम विभाग ने लू की आशंका जताते हुए अगले पांच दिनों का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान के पूर्वी हिस्से में तापमान 40-44 डिग्री के बीच रह सकता है। 15 मई से 17 मई के बीच लू चल सकती है। 

वहीं मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सा, झारखंड और बिहार के जिस हिस्से में अभी बारिश की गतिविधियां देखी जा रही हैं, वह हिस्सा भी बढ़ती गर्मी से अछूता नहीं रह पाएगा। सौराष्ट्र और कच्छ में गर्म हवाएं चलेंगी। उत्तर प्रदेश और दक्षिण के मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हालांकि इस दौरान दक्षिण भारत के राज्यों में गरज के साथ बारिश एवं तेज आंधी की संभावना है।