Weather Update: दिल्ली-NCR में लू का अलर्ट जारी, अब भीषण गर्मी से होगा लोगों का बुरा हाल

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप फिर से देखने को मिल रहा है।
 
दिल्ली-NCR में लू का अलर्ट जारी, अब भीषण गर्मी से होगा लोगों का बुरा हाल 
WhatsApp Group Join Now

Delhi Weather Update : देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप फिर से देखने को मिल रहा है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां भी भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। पिछले हफ्ते कुछ इलाकों में हुई बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली है। लेकिन अब एक बार फिर दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

लेकिन अब और ज्यादा गर्मी से दिल्लीवासियों का बुरा हाल होने वाला है। IMD की मानें तो आज से तापमान में भारी इजाफा देखने को मिलेगा और लोगों के पसीने छूटेंगे। लू को लेकर भी येलो अलर्ट  जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज तापमान में इजाफा होगा और यह कल 44 डिग्री तक जा सकता है। 

इसी के साथ आईएमडी ने लू को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। शनिवार को हीटवेव का येलो अलर्ट  जारी किया गया है। जिसके चलते अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।  दिल्ली में फिलहाल इस तपती गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।