Vastu Tips: अपने जीवन में इन वास्तु टिप्स को अपनाए, नहीं होगी कभी कोई परेशानी

 
 Vastu Tips: अपने जीवन में इन वास्तु टिप्स को अपनाए, नहीं होगी कभी कोई परेशानी 
WhatsApp Group Join Now
वास्तु शास्त्र के अनुसार सकारात्मक ऊर्जा यानी पॉजिटिविटी घर में खुशहाली लाती है। परिवार के सदस्यों की खुशी से परिवार का माहौल खुशहाल रहता है।

जिससे घर में तरक्की, धन-समृद्धि के साथ-साथ सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान का स्तर भी मजबूत होता है। आइए जानते हैं 10 वास्तु टिप्स जो परिवार में ला सकते हैं सुख-समृद्धि।

वास्तु के अनुसार तिजोरी या अलमारी का दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खोलना शुभ माना जाता है। इसके अलावा अलमारी के पास कभी भी झाड़ू या गंदी चीजें नहीं रखनी चाहिए।

पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए सप्ताह में एक बार पानी में नमक मिलाकर फर्श पर पोछा लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से सभी दोष दूर हो जाते हैं। दोषमुक्त घर में ख़ुशी का माहौल रहता है। ध्यान रखें कि गुरुवार के दिन नमक वाले पानी में नमक मिलाकर फर्श पर पोछा न लगाएं।

   वास्तु के अनुसार, घर के उत्तर-पूर्व कोने में कांच की बोतल में नमक रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है। आर्थिक परेशानियां दूर होने के साथ धन आगमन के रास्ते खुलते हैं।

जिस घर में आप सोते हैं वहां कभी भी मंदिर नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार रसोईघर में मंदिर रखना भी अशुभ माना जाता है। इससे घर में झगड़े और आर्थिक तंगी बनी रहती है।

बाथरूम का उपयोग करने के बाद कभी भी दरवाजा खुला नहीं छोड़ना चाहिए। वास्तु के अनुसार काम करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आने का खतरा रहता है।

वास्तु में किचन या बाथरूम के नल से टपकते पानी को भी अशुभ माना जाता है। इससे आर्थिक नुकसान होने का खतरा रहता है।

घर की उत्तर या पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सुख-शांति आती है और पारिवारिक कलह दूर होते हैं।

वास्तु के अनुसार सोते समय शीशे में अपनी परछाई देखना शुभ नहीं माना जाता है। इससे पति-पत्नी के बीच कलह बनी रहती है। यदि आपके शयनकक्ष में बिस्तर के ठीक सामने दर्पण है तो सोते समय उसे ढक देना चाहिए।

अगर घर में कहीं भी टूटा हुआ शीशा हो तो उसे तुरंत फेंक दें। इससे घर में नकारात्मकता आती है।

वास्तु के अनुसार घर में कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। कटे हुए पौधे घर में रखने से बीमारियाँ होती हैं।